होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दुस्तान से तीन पत्रकारों ने एक साथ कहा 'अलविदा'
हिन्दुस्तान से तीन पत्रकारों ने एक साथ कहा 'अलविदा'
हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान के फतेहपुर एडिशन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान के फतेहपुर एडिशन से खबर है कि यहां तीन पत्रकारों ने एक साथ रिजाइन कर दिया है, जिनमें क्राइम रिपोर्टर अनुज वर्मा, अंकित सचान और अखिलेश अग्रहरि का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक, इन तीनों पत्रकारों के इस्तीफे की वजह लंबे समय से प्रमोशन न मिलना और वेतन न बढ़ाया जाना बताया जा रहा है।
अनुज वर्मा लंबे समय से हिन्दुस्तान में क्राइम रिपोर्टर की बीट देख रहे थे। उनकी गिनती तेज-तर्रार पत्रकारों में होती है। वे पिछले 7 सालों से हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए थे। इसके पहले अनुज अमर उजाला के साथ कौशांबी में थे। उन्होंने यहां करीब डेढ़ साल तक अपना योगदान दिया, जबकि इसके पहले वे कौशांबी में ही दैनिक जागरण के साथ जुड़े हुए थे। जागरण से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
वहीं अखिलेश अग्रहरि भी हिन्दुस्तान के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए थे। वे यहां विद्युत विभाग, परिवहन, एजुकेशन व समाजवादी पार्टी बीट को कवर करते थे। अखिलेश तीन साल से हिन्दुस्तान के साथ इसी पद पर कार्यरत थे। इसके पहले वे अमर उजाला में थे। हिन्दुस्तान में ये उनकी दूसरी पारी थी। पहली पारी उन्होंने 2013 से 2015 के बीच खेली। तब वे 2 साल तक यहां रहे। अखिलेश ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।
इन दोनों की तरह ही अंकित सचान भी रिपोर्टर की ही भूमिका में थे। वे यहां क्राइम, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग देखते थे। हिन्दुस्तान में वे करीब साढ़े तीन साल से जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स