होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खेलप्रेमियों की बीच बेहद लोकप्रिय मैगजीन ने रचा इतिहास

खेलप्रेमियों की बीच बेहद लोकप्रिय मैगजीन ने रचा इतिहास

‘द हिन्दू’ (THE HINDU) ग्रुप की स्पोर्ट्स मैगजीन ने अपने 40 साल पूरे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘द हिन्दू’ (THE HINDU) ग्रुप की स्पोर्ट्स मैगजीन ‘स्पोर्टस्टार’ (SPORTSTAR) ने अपने सफर के 40 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी इस खास उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए इस पाक्षिक मैगजीन की ओर से 108 पेज का स्पेशल इश्यू प्रकाशित किया गया है। गौरतलब है कि मैगजीन का पहला इश्यू जुलाई 1978 में प्रकाशित हुआ था और तब इसकी कीमत एक रुपए रखी गई थी।

मैगजीन की इस उपलब्धि के बारे में ‘स्पोर्टस्टार’ के एडिटर अयोन सेनगुप्ता का कहना है, ‘आज के समय में किसी भी स्पोर्ट्स मैगजीन का मार्केट में टिके रहना बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन अपनी शुरुआत के समय से हम बदलते समय की चुनौतियों के अनुसार अपने कंटेंट में आवश्यक बदलाव करते रहे हैं हमारा जोर हमेशा से इसी बात पर रहा है कि आखिर हमारे पाठक क्या चाहते हैं और हम उन्हें उसी तरह का कंटेंट देते हैं। अपने पाठकों के प्यार और प्रोत्साहन की वजह से हमारा यह सफर वाकई में काफी यादगार रहा है और इसी वजह से आज भी हम मजबूती से टिके हुए हैं।’

108 पेज के इस इश्यू में 40 नामचीन खिलाड़ियों जैसे-सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, पीवी सिंधु, धनराज पिल्लै, अभिनव बिंद्रा आदि के इंटरव्यू भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें सुनील गावस्कर, ग्रेग चैनल आदि ने भी आर्टिकल लिखे हैं।

इस इश्यू में पाठकों के लिए 40 साल के सफर को एक टाइमलाइन के रूप में भी शामिल किया गया है, जिसमें खेल जगत से जुड़े प्रत्येक वर्ष के महत्वपूर्ण घटनाक्रम को शामिल किया गया है।


टैग्स द हिंदू ग्रुप स्पोर्टस्टार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago