होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, Tata Sky-Sony विवाद में व्युअरशिप पर क्या पड़ा असर

जानिए, Tata Sky-Sony विवाद में व्युअरशिप पर क्या पड़ा असर

डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) द्वारा अपने प्लेटफॉर्म से ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (SPN) के 22 चैनल हटाए जाने का...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

सोनम सैनी ।।

डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) द्वारा अपने प्लेटफॉर्म से ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’  (SPN) के 22 चैनल हटाए जाने का भी सोनी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों (GECs) की व्युअरशिप पर कोई प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।

टेलिविजन रेटिंग एजेंसी ‘ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया’ (BARC INDIA) के डाटा के अनुसार, एक अक्टूबर को ‘टाटा स्काई’ द्वारा अपने प्लेटफॉर्म से 22 चैनल हटाने के बाद ‘एसपीएन’ के जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों की व्युअरशिप उससे एक दिन पहले के मुकाबले 12 प्रतिशत कम हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार तक व्युअरशिप में काफी तेजी आई और यह एक बार फिर पिछले हफ्ते की बराबरी पर आ गई।   

बार्क डाटा के अनुसार 40वें हफ्ते में ‘एसपीएन’ के जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों की व्युअरशिप 1.6 बिलियन इंप्रेशंस (पूर्व के चार हफ्तों का औसत) से बढ़कर 1.7 बिलियन इंप्रेशंस हो गई।वहीं, ‘टाटा स्काई’ ने भी सोनी के चैनलों को दोबारा से चालू करने के लिए सबस्क्राइबर्स के लिए मिस्ड कॉल सेवा शुरू की थी। कई दर्शकों ने इसका फायदा उठाया और इस वजह से बार्क की रेटिंग में यह व्युअरशिप भी शामिल हो गई। 

व्युअरशिप की इस संख्या के बारे में ‘एसपीएन’ के प्रवक्ता का कहना है, ‘इन आंकड़ों से जाहिर होता है कि हमारा नेटवर्क और चैनलों की कंटेंट स्ट्रेटजी कितनी मजबूत है।’ हालांकि, टेलिकॉम डिस्‍प्‍यूट सैटलमेंट एंड अपीलेट ट्रिब्यूनल (TDSAT) ने अपने सभी चैनलों को ‘टाटा स्काई’ पर वापस लेने की ‘एसपीएन’ की मांग 12 अक्टूबर को खारिज कर दी थी।

ट्रिब्यूनल का कहना था कि दोनों पक्ष 800 करोड़ रुपए के पिछले समझौते के नवीनीकरण पर बातचीत कर रहे थे। लेकिन आईपीएल के अधिकार गंवाने के बावजूद ‘एसपीएन’ 1700 करोड़ रुपए की मांग कर रहा था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपस में मामला सुलझाने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। बातचीत का क्या नतीजा रहा, इस पर 19 नवंबर को सुनवाई होगी।

इस बीच ‘एसपीएन’ के प्रवक्ता का कहना हैवे ‘टाटा स्काई’ से बातचीत के लिए तैयार हैं, वहीं ‘टाटा स्काई’ का कहना है कि इस मामले में अब तक कुछ तय नहीं किया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago