होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाटा स्काई ने लॉन्च किया ये खास चैनल...

टाटा स्काई ने लॉन्च किया ये खास चैनल...

डीटीएच प्लेटफॉर्म ‘टाटा स्काई’ ने एक नया चैनल लॉन्च कर दिया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश में इन दिनों शॉर्ट मूवीज का क्रेज बढ़ा है, जिसे देखते हुए डीटीएच प्लेटफॉर्म ‘टाटा स्काई’ ने एक नया चैनल लॉन्च कर दिया है- ‘टाटा स्काई शॉर्ट्स टीवी’। इसके लिए उसने लंदन के एक टेलिविजन चैनल ‘शॉर्ट्सटीवी’(ShortsTV) के साथ पार्टनरशिप की है।  

बता दें कि ‘शॉर्ट्स टीवी’ दुनिया का पहला ऐसा चैनल है,जो कि 24X7 शार्ट मूवीज दिखाता है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टाटा स्काई शॉर्ट्स टीवी’ पर शॉर्ट फॉर्मेट कंटेंट दिखाया जाएगा। इस सर्विस का लुत्फ टीवी के अलावा वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी उठाया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि देश में यह पहली ऐसी सर्विस है, जो 600 घंटों तक लगातार मनोरंजक और लीक से हटकर शॉर्ट मूवीज दिखाएगा। इस सर्विस के लिए 75 रुपए प्रति माह देने होंगे। हालांकि शुरुआती 5 दिन के लिए यह सर्विस मुफ्त रहेगी।

‘टाटा स्काई शॉर्ट्स टीवी’ पर विभिन्न भाषाओं में करीब 2000 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषा शामिल है। इसके अलावा ऑस्कर और कॉन्स की बेस्ट फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही भारतीय फिल्मों और शॉर्ट स्टोरीज को भी दिखाया जाएगा। हालांकि इसमें मूवी स्लेक्ट करने का ऑप्शन नहीं होगा।

इस सर्विस की लॉन्चिंग के मौके पर टाटा स्काई के कंटेंट चीफ ऑफिसर अरुण उन्नी ने कहा कि भारत और विश्वभर में पिछले कुछ वर्षों में शॉर्ट फिल्मों की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में दर्शकों की की पसंद को देखते हुए टाटा स्काई इस तरह की सर्विस शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर कुछ कमाल की फिल्में रिलीज की गई हैं। ऐसे में टाटा स्काई इन फिल्मों को अब टीवी पर ला रहा है, जिससे दर्शक इनका लुत्फ उठा सकें। ‘टाटा स्काई शॉर्ट्स टीवी’ पर 2000 से ज्यादा फिल्में मौजूद रहेगी। इसमें 500 से ज्यादा भारतीय शॉर्ट मूवीज होंगी।

 


टैग्स चैनल टाटा स्काई
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago