होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ट्विटर से अलग होकर बड़े मीडिया ग्रुप से जुड़े तरनजीत सिंह
ट्विटर से अलग होकर बड़े मीडिया ग्रुप से जुड़े तरनजीत सिंह
पिछले महीने ‘ट्विटर’ से इस्तीफा देने के बाद तरनजीत सिंह ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले महीने ‘ट्विटर’ से इस्तीफा देने के बाद तरनजीत सिंह ने 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की ओटीटी सर्विस 'ZEE5' जॉइन कर ली है। यहां उन्हें चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (न्यू प्रोजेक्ट्स) बनाया गया है।
तरनजीत की नियुक्ति के बारे में 'ZEE5' के सीईओ तरुण कात्याल का कहना है, ‘तरनजीत को प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया का काफी अनुभव है, जिसका 'ZEE5' को बहुत फायदा मिलेगा।’
वहीं, तरनजीत सिंह का कहना है, ‘देश में ओटीटी सर्विस का काफी विस्तार हो रहा है और ZEE5 से जुड़ना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। अपनी लॉन्चिंग के कुछ समय के भीतर ही यह ब्रैंड ओटीटी के क्षेत्र में नंबर टू पर पहुंच चुका है। अपनी टीम के साथ मिलकर हम इसे नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।’ इससे पहले तरनजीत भारत में ट्विटर के सेल्स एंड मार्किटिंग टीम के प्रमुख थे।टैग्स