होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुरेश बालकृष्ण ने थामा THE HINDU GROUP का हाथ

सुरेश बालकृष्ण ने थामा THE HINDU GROUP का हाथ

'द हिन्दू ग्रुप' (THE HINDU GROUP) में सुरेश बालकृष्ण को बड़ी जिम्मेदारी मिली...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

'द हिन्‍दू ग्रुप' (THE HINDU GROUP) में सुरेश बालकृष्ण को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें चीफ रेवेन्यू ऑफिसर बनाया गया है। वह ग्रुप के एमडी और सीईओ राजीव सी लोचन को रिपोर्ट करेंगे।

अपनी नई भूमिका में वह देश भर में ग्रुप के समूचे प्रिंट विज्ञापन की बिक्री (नेशनल अकाउंट्स और साउथ अकाउंट्स), थीम (इवेंट्स और एक्टिवेशंस) के साथ ही ब्रैंड मार्केटिंग एंड सॉल्यूशंस के लिए जिम्मेदार होंगे। वह मुंबई से कामकाज संभालेंगे।

'द हिन्‍दू ग्रुप' से पूर्व सुरेश बालकृष्ण ‘WPP Group’ ग्रुप की ‘काइनेटिक ऐडवर्टाइजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (साउथ एशिया और मिडिल ईस्ट) में बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर काम कर रहे थे।

सुरेश को 31 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1987 में ‘Saturday Times’ से बतौर ट्रेनी ऐडवर्टाइजमेंट एग्जिक्यूटिव की थी। वे Apex Publishing (Yellow Pages) में सेल्स मैनेजर, Hinduja Group में जनरल मैनेजर (मार्केटिंग), Lintas में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट, HT (Media Marketing) में वाइस प्रेजिडेंट, Zee Network में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और मार्केटिंग हेड के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह BPN में सीईओ और Rapport, India  (the OOH arm of Media brands) में सीईओ के साथ ही Mail Today (The India Today Group) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं।


टैग्स द हिन्दू ग्रुप सुरेश बालकृष्ण
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

57 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago