होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार पर हमला बोलकर बुरे फंसे सुब्रह्मण्यम स्वामी, यूं हो रही आलोचना

महिला पत्रकार पर हमला बोलकर बुरे फंसे सुब्रह्मण्यम स्वामी, यूं हो रही आलोचना

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए अक्सर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ उनकी अघोषित जंग भी सुर्ख़ियों में बनी रहती है। सुब्रह्मण्यम स्वामी को ऐसे राजनेता के रूप में पहचाना जाता है, जिन्हें अर्थव्यवस्था और संवैधानिक व्यवस्था का ज्ञान है। यही वजह है कि उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाता है और साथ ही उम्मीद भी की जाती है कि उनका आचरण और वाक्यशैली दूसरे नेताओं जैसी न हो, लेकिन सुब्रह्मण्यम स्वामी के हालिया ट्वीट ने इस उम्मीद को तोड़ दिया है। उन्होंने ‘सीएनएन न्यूज़ 18’ की पत्रकार को लेकर जो टिप्पणी की है, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कई पत्रकारों ने भी इस पर एतराज जताया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘PTs: CNN News 18 की मारिया शकील से सावधान। वह एजे प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मशहूर कार्टेल का हिस्सा हैं। वह जो कुछ भी कहती हैं, उसे SMS पर उस कार्टेल से संशोधित किया जाता है। मैंने CNN News 18 प्रबंधन को पहले ही सूचित कर दिया है।‘

 

यहां एजे को अरुण जेटली से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि स्वामी और जेटली के बीच विवाद सर्वविदित है। भाजपा सांसद के इस अप्रत्याशित हमले का मारिया शकील ने कोई जवाब नहीं दिया है। मारिया सीएनएन न्यूज़ 18 से बतौर पॉलिटिकल एडिटर जुड़ी हुईं हैं और प्राइम टाइम शो ‘News Epicenter’ होस्ट करती हैं।

सुब्रह्मण्यम स्वामी के इस ट्वीट की कुछ पत्रकारों ने भी निंदा की है, जिसमें ‘द टेलीग्राफ’ के शंकरन ठाकुर भी शामिल हैं। ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘क्षमा करें, लेकिन यह एक पत्रकार पर किया गया बेहद तुच्छ हमला है, आपको अपनी लड़ाई सीधे अपने प्रतिद्वंद्वियों से लड़नी चाहिए’। इसी तरह सीपीआईएसएम नामक यूजर ने लिखा है ‘कहना नहीं चाहिए लेकिन कभी पता करिए कि आपकी सुपुत्री किस कार्टेल का हिस्सा है? किसी की पत्रकारिता से असहमति ठीक है लेकिन उसके खिलाफ इस तरह के ट्वीट से पता चलता है कि @narendramodi ने आपको मंत्री न बनाकर ठीक किया’।


टैग्स सुब्रह्मण्यम स्वामी मारिया शकील
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago