होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता के छात्रों का दर्द छलका, अब उठाएंगे ये कदम
पत्रकारिता के छात्रों का दर्द छलका, अब उठाएंगे ये कदम
दिल्ली यूनिवर्सिटी के ‘दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म’ (DSJ) के छात्रों ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के ‘दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म’ (DSJ) के छात्रों ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद करते हुए अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाने का निर्णय लिया है। छात्रों का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
छात्रों का यह भी कहना है कि उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। ज्यादा फीस बसूलने के बावजूद मीडिया लैब. कंप्यूटर लैब आदि की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में उन्हें कई नई चीजें सीखने का मौका नहीं मिल पाता है। बताया जाता है कि छात्र जल्द ही इस संबंध में जनहित याचिका (PIL) दायर करने जा रहे हैं।
टैग्स सुप्रीम कोर्ट दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म