होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'Star India' कुछ यूं अपने नेटवर्क का करेगा विस्तार...
'Star India' कुछ यूं अपने नेटवर्क का करेगा विस्तार...
'स्टार इंडिया' (Star India) अफ्रीका में अपना विस्तार करने जा रहा है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'स्टार इंडिया' (Star India) अफ्रीका में अपना विस्तार करने जा रहा है। नेटवर्क 27 अगस्त से यहां नया एचडी (High Definition) लाइफस्टाइल चैनल 'स्टार लाइफ' (Star Life) लॉन्च करने जा रहा है। यह चैनल 'DStv', 'GOtv' और 'Openview' पर उपलब्ध होगा।
इस चैनल को खासतौर पर अफ्रीकी दर्शकों के लिए बनाया गया है। अंग्रेजी भाषा के इस चैनल पर बेहतरीन फैमिली ड्रामा, सेलिब्रिटी डांस शो और ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाई जाएंगी। बताया जाता है कि दक्षिण अफ्रीका के दर्शकों के लिए यह चैनल एचडी में होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका से बाहर 'DStv' के दर्शकों को यह चैनल सिर्फ एसडी (standard definition) में देखने को मिलेगा।
टैग्स