होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक जून से स्टार न्यूज होगा एबीपी न्यूज
एक जून से स्टार न्यूज होगा एबीपी न्यूज
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो तीन लोकप्रिय समाचार चैनलों का प्रसारण करने वाली कंपनी मीडिया कंटेंट ऐंड कम्युनिकेशंस सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यानी एमसीसीएस ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा कर दी है कि अब स्टार न्यूज़ एक जून से एबीपी न्यूज़ बन जाएगा। एमसीसीएस के सीईओ अशोक वेंकेटरमनी की ओर से जारी एक रिलीज के मुताबिक 24 घंटे के तीनों समाचार चैनल अब एब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो तीन लोकप्रिय समाचार चैनलों का प्रसारण करने वाली कंपनी मीडिया कंटेंट ऐंड कम्युनिकेशंस सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यानी एमसीसीएस ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा कर दी है कि अब स्टार न्यूज़ एक जून से एबीपी न्यूज़ बन जाएगा। एमसीसीएस के सीईओ अशोक वेंकेटरमनी की ओर से जारी एक रिलीज के मुताबिक 24 घंटे के तीनों समाचार चैनल अब एबीपी न्यूज़, एबीपी माझा और एबीपी आनंदा के नाम से जाने जाएंगे। इस बारे में एमसीसीएस के सीईओ अशोक वेंकटरमनी ने बताया कि हम लोग इस बदलाव को एक जून से प्रभाव में ला रहे हैं। इसके लिए हम लोगों ने एक बड़े लेवल पर कैम्पेन भी शुरू किया गया है। जिसमें हमारे दर्शकों और स्टेक होल्डरों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है। यह मल्टीमीडिया कैम्पेन 8 हफ्ते तक टीवी, रेडियो, प्रिंट, वेब और आउटडोर के माध्यम से चलेगा। हमारे इस कैम्पेन की थीम है कि स्टार नहीं बदला है, ना ही खबर बदली है केवल नाम बदला है। ग़ौरतलब है कि एमसीसीएस, आनंद बाज़ार पत्रिका और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है, जो अब केवल आनंद बाज़ार पत्रिका की सहायक कंपनी के तौर पर काम करेगी। हालांकि, चैनल के दर्शकों, ग्राहकों, वितरकों और कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है। चैनल की रुपरेखा और समाचार परोसने की शैली में कोई परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि नए कलेवर में चैनल की गुणवत्ता पहले से ज्यादा अच्छी ही होगी. यही नहीं एंकर्स, रिपोर्टर्स और प्रोड्यूसर जस के तस बने रहेंगे. यानी न चेहरा बदलेगा और न ही खबरों के पेश करने का तरीका, सब पहले ही जैसा होगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स