होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo: आरोपों से घिरी 'स्टार इंडिया' ने अब दिया ये जवाब...

#MeToo: आरोपों से घिरी 'स्टार इंडिया' ने अब दिया ये जवाब...

#MeToo कैंपेन के तहत अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर 'स्टार इंडिया' (Star India) ने सोमवार को जवाब...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

#MeToo कैंपेन के तहत अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर 'स्टार इंडिया' (Star India) ने सोमवार को जवाब दिया है। काल्पनिक नाम से की गई शिकायत का जवाब देने के लिए नेटवर्क की ओर से ट्वीट किया गया है।

इस ट्वीट में शिकायतकर्ता महिला से स्टार की आंतरिक शिकायत समिति (Star ICC) के पास जाने को कहा गया है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता महिला इस मामले में समिति की सदस्य के सामने भी सीधे अपनी बात रख सकती है।

गौरतलब है कि महिला ने विभिन्न ट्वीट कर नेटवर्क पर #MeToo के तहत तमाम आरोप लगाए थे। अपने ट्वीट में शिकायतकर्ता महिला का यह भी कहना था कि #MeToo कैंपेन से उसे आगे आकर अपनी बात रखने का हौसला मिला है। महिला का यह भी कहना था कि 26 महीने और नौ दिनों के बाद उसने ‘स्टार इंडिया’ के एयरटाइम सेल्स सेक्शन में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और अब मुंबई से दूर अपने पति और बच्चे के साथ रह रही है।

महिला का कहना था कि नौकरी के दौरान सेल्स टीम को किसी भी हाल में अपना टार्गेट पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें क्लाइंट्स के साथ होटल में जाने समेत कई तरह की शर्तें रखी गई थीं।

वहीं, इस मामले में ‘स्टार इंडिया’ ने कहा था कि 13 अक्टूबर को ट्विटर पर काल्पनिक नाम से उसके ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने से पहले महिला ने न तो कोई शिकायत की और न ही कोई अन्य विवरण दिया है। यह कंपनी और इसके सीईओ की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया था कि वह कानूनी कदम भी उठा सकती है।

‘स्टार इंडिया’ की ओर से यह भी कहा गया था कि महिला ने ट्विटर हैंडल पर जिस ईमेल आईडी के जरिये शिकायत की थी, उस पर कंपनी की आंतरिक शिकायत समिति की ओर से दो ईमेल भी भेजे गए, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। महिला की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर समिति ने खुद प्रारंभिक स्तर पर मामले की जांच की। जांच में आरोप बेबुनियाद निकले।



टैग्स स्टार इंडिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago