होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Sony से नहीं थमा विवाद, तो Tata Sky ने अपनाया 'दूसरा रास्ता'

Sony से नहीं थमा विवाद, तो Tata Sky ने अपनाया 'दूसरा रास्ता'

डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) द्वारा अपने प्लेटफॉर्म से ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) समेत ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

नाजिया अल्‍वी रहमान।।

डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky)  द्वारा अपने प्लेटफॉर्म से ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) समेत ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (SPN) के 22 चैनल हटाए जाने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ‘SPN’ द्वारा इस मामले की निंदा करने के बाद ‘टाटा स्काई’ ने दावा किया है कि चैनल हटाने के बाद व्युअरशिप में मुश्किल से तीन प्रतिशत की गिरावट हुई है। ‘टाटा स्काई’ का दावा है कि ‘SPN’ के 10 चैनल जिनकी व्युअरशिप 97 प्रतिशत है, अब भी उसके प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

नाम न छापने की शर्त पर ‘टाटा स्काई’ से जुड़े एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया, ‘यह बात सही है कि हमने नेटवर्क के साथ अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया है, लेकिन ‘ट्राई’ के रिफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) के तहत हमारे सबस्क्राइबर्स के लिए ये चैनल उपलब्ध हैं।’ ‘टाटा स्काई’ का यह भी दावा है कि इस कदम से प्रभावित हुए टीवी टुडे के चैनलों को भी वापस ले आया गया है।  

वहीं, ‘SPN’ ने दावा किया है कि ‘Sony Earth’ और ‘Sony Mix’ जैसे चैनल हटा दिए गए हैं, जो टीआरपी के मामले में अपनी कैटैगरी के शीर्ष तीन चैनलों में शामिल हैं।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच इस विवाद की शुरुआत जुलाई में हुई थी, जब ‘टाटा स्काई’ से तीन साल के अनुबंध के नवीनीकरण से पूर्व ‘SPN’ ने पिछले तीन साल में सबस्क्राइबर्स में हुई बढ़ोतरी के आधार पर मासिक शुल्क बढ़ाने की मांग की थी।

 ‘SPN’ के प्रवक्ता का कहना था, ‘पिछले तीन वर्षों में ‘टाटा स्काई’ का सबस्क्राइबर बेस 10 मिलियन से बढ़कर 16 मिलियन हो चुका है। इस आधार पर हमने अपने मासिक भुगतान में बढ़ोतरी करने की मांग की थी। यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि ट्राई के नियमों का पालन करते हुए हमने कभी भी अपने चैनलों के रेट नहीं बढ़ाए हैं।‘

लेकिन ‘टाटा स्काई’ ने इससे इनकार कर दिया था। इससे दोनों के बीच हुआ अनुबंध खत्म हो गया था। तब से यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, ‘SPN’ से जुड़े सूत्रों का दावा है कि अगर ‘टाटा स्काई’ फिर से बातचीत करने को तैयार है तो वे भी इसके लिए तैयार हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago