होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार पूजा तिवारी मामले पर गठित SIT पर परिजनों ने उठाया सवाल...
पत्रकार पूजा तिवारी मामले पर गठित SIT पर परिजनों ने उठाया सवाल...
पत्रकार पूजा तिवारी की मौत की जांच के लिए पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। डीजीपी केपी सिंह के निर्देश पर पुलिस आयुक्त ने इसकी घोषणा की है। गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच डीसीपी एनआईटी पूरणचंद पंवार को सौंपी गई थी, जबकि एसीपी गजेंद्र सिंह, एसएचओ सूरजकुंड राजेंद्र सिंह, सेक्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
पत्रकार पूजा तिवारी की मौत की जांच के लिए पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। डीजीपी केपी सिंह के निर्देश पर पुलिस आयुक्त ने इसकी घोषणा की है। गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच डीसीपी एनआईटी पूरणचंद पंवार को सौंपी गई थी, जबकि एसीपी गजेंद्र सिंह, एसएचओ सूरजकुंड राजेंद्र सिंह, सेक्टर-46 चौकी प्रभारी ओम प्रकाश जांच में उनका सहयोग कर रहे थे। गठित की गई एसआईटी की कमान एसीपी आस्था मोदी को सौंपी गई है।जबकि बाकी अधिकारी वही हैं। डीसीपी पूरणचंद पंवार का कहना है कि पहले ही एक-एक पहलू पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है, एसआईटी के गठन के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है। वैसे इसमें उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो पहले से जांच में शामिल हैं। टीम में महिला अधिकारी आस्था मोदी (एसीपी फरीदाबाद) को शामिल कर उन्हें इसकी कमान सौंपी गई है। हालांकि पूजा के परिजन इसकी जांच सीबीआई से कराने पर अड़े हैं और ये कह रहे हैं कि एसआईटी में वही पुलिसकर्मी हैं जो कि पहले से ही इस मामले को देख रहे हैं। गौरतलब है कि सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद ने सीएम से एसआईटी गठित करने की मांग की थी।हालांकि पूजा के परिजन इसकी जांच सीबीआई से कराने पर अड़े हैं और ये कह रहे हैं कि एसआईटी में वही पुलिसकर्मी हैं जो कि पहले से ही इस मामले को देख रहे हैं। बता दें कि 9 मई को फरीदाबाद के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। पत्रकारों ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की थी जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया था और जल्द ही मामले में एसआईटी के गठन की बात कही थी। गौरतलब है कि पूजा की फरीदाबाद में अपने घर की पांचवी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में खुद हरियाणा पुलिस का एक इंस्पेक्टर आरोपी है जो की फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी इंस्पेक्टर अमित को हरियणा पुलिस सस्पेंड भी कर चुकी है। कौन थी पूजा तिवारी ? पूजा तिवारी मूल रूप से इंदौर के रहने वाली थी। वह वेब पोर्टल डीएनए में पत्रकार के तौर पर काम करती थी। वह फरीदाबाद के सेक्टर-46 में सदभावना अपार्टमैन्ट के फ्लैट नंबर 509 में रहने वाली उसकी दोस्त अमरीन के साथ रहा करती थी। वेब पोर्टल में उसे खोजी खबरें करने का काम दिया गया था। वह इसी काम को अंजाम दे रही थी। पूजा ने किया था स्टिंग : पूजा ने भ्रूण हत्या करने वाले कुछ डॉक्टरों का स्टिंग किया था लेकिन डॉक्टर ने पूजा तिवारी पर 2 लाख रुपए मांगने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा दिया इसके बाद पुलिस उसे परेशान करने लगी। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। पूजा के खिलाफ मुकदमा: लिंग जांच और गर्भपात को लेकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन से पूजा कई डॉक्टर्स के लिए दुश्मन बन गई थी। जिसका बदला लेने के लिए डॉक्टरों ने मिलकर पूजा के खिलाफ जबरन वसूली और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। यह मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद से पूजा काफी परेशान चल रही थी। पूजा की मौत 1 मई को देर रात पूजा ने फरीदाबाद में सदभावना अपार्टमेन्ट की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उस घटना के वक्त फ्लैट में पूजा का दोस्त अमित भी मौजूद था। जो हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर है। वो अक्सर वहां आता-जाता रहता था। पूजा की दोस्त अमरीन ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह खाना खाकर अपने कमरे में चली गई थी। इंस्पेक्टर अमित की गिरफ्तारी: पुलिस ने 5 मई की रात को इंस्पेक्टर अमित को गिरफ्तार कर लिया था। अमित वशिष्ठ वहीं व्यक्ति हैं जो पूजा की आत्महत्या वाली रात उसके फ्लैट पर ही था और पूजा से उनका झगड़ा भी हुआ था।
टैग्स