होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / श्री एस7 न्यूज चैनल कल होगा री-लॉन्च, कई बदलाव

श्री एस7 न्यूज चैनल कल होगा री-लॉन्च, कई बदलाव

आरिफ खान मंसूरी, समाचार4मीडिया.कॉम रीयल एस्टेट कंपनी श्री इंफ्राटेक के मीडिया वेंचर श्री मीडिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रसारित हो रहे है न्यूज चैनल श्रीएस7 न्यूज चैनल को कल री-लॉन्च किया जा रहा है। री-लॉन्चिंग लखनऊ में की जायेगी। इसी के साथ चैनल में कई तरह के बदलाव किये जायेंगे। इसमें मुख्य बदलाव चैनल का नाम श्रीएस7 से बदलकर श्री न्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

आरिफ खान मंसूरी, समाचार4मीडिया.कॉम रीयल एस्टेट कंपनी श्री इंफ्राटेक के मीडिया वेंचर श्री मीडिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रसारित हो रहे है न्यूज चैनल श्रीएस7 न्यूज चैनल को कल री-लॉन्च किया जा रहा है। री-लॉन्चिंग लखनऊ में की जायेगी। इसी के साथ चैनल में कई तरह के बदलाव किये जायेंगे। इसमें मुख्य बदलाव चैनल का नाम श्रीएस7 से बदलकर श्री न्यूज किया जायेगा। इसके साथ ही चैनल के डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ाया जायेगा। मैनेजिंग एडिटर एसएन द्विवेदी ने चैनल के बारे में बताया कि श्रीएस7 न्यूज़ की शुरुआत दो महीने पहले हुई थी और यह चैनल बहुत कम समय में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा है। इन्हीं दो महीनों में चैनल की दमदार ख़बरों का खासा असर हुआ है और इसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इस दौरान चैनल ने आम जनता से जुड़े मुद्दों को पुरज़ोर ढंग से उठाया है और इसे अंजाम तक पहुंचाया है। ग्रुप के एमडी और चेयरमैन मनोज द्विवेदी हैं और श्रीएस7 न्यूज में आलोक अवस्थी सीईओ, अलविना कासिम वाइस प्रेसिडेंट(एचआर एंड एडमिन),प्रशांत द्विवेदी वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन), एसएन द्विवेदी मैनेजिंग एडिटर और राजेंद्र प्रसाद मिश्रा एक्जीक्यूटिव एडिटर की भूमिका निभा रहे हैं। इंडिया टीवी और आजतक जैसे चैनलों में काम कर चुके राजेंद्र प्रसाद मिश्रा लाइव इंडिया से इस्तीफा देकर श्रीएस7 न्यूज चैनल के साथ जुड़े थे। और एसएन द्विवेदी इससे पहले जनसंदेश न्यूज़ चैनल के साथ बतौर असाइनमेंट हेड जुड़े हुए थे। इसके बाद, ये जर्नलिस्ट टुडे मैगजीन के एडिटर बन गये। करीब एक दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय, द्विवेदी ने इंडिया न्यूज़ सहित कई मीडिया घरानों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है। गौरतलब है कि इस चैनल को 24 मार्च 2012 को लॉन्च किया गया था। यह ग्रुप अपनी मौजूदगी प्रिंट मीडिया में भी रखता है । इस ग्रुप का राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अखबार श्री टाइम्स लखनऊ से प्रकाशित होता है।जिसके माध्यम से पूरे अवध रीजन को कवर किया जाता है। इस अखबार की लॉन्चिंग 11जनवरी 2012 को की गई थी। 16कलर पेज के इस अखबार के संपादक मनोज द्विवेदी ही हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago