होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शिव कुमार राय ने लॉन्च की अपनी मीडिया कंपनी, ला रहे हैं कई मैगजीन

शिव कुमार राय ने लॉन्च की अपनी मीडिया कंपनी, ला रहे हैं कई मैगजीन

आरिफ खान मंसूरी, समाचार4मीडिया.कॉम वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार डॉ. शिव कुमार राय ने अपनी मीडिया कंपनी फोर्थ वॉयस मीडिया नेटवर्क की शुरुआत की है। इसके बैनर के नीचे तीन मैगजीन शुरू की जायेंगी। जिनमें दो न्यूज़ मैगजीन और एक महिला सशक्तिकरण पर आधारित पत्रिका होगी। ये तीनों मैगजीन मासिक होंगी। न्यूज़ मैगजीन में एक अंग्रेजी और एक हिंदी भाषी मैगजीन होंग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

आरिफ खान मंसूरी, समाचार4मीडिया.कॉम वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार डॉ. शिव कुमार राय ने अपनी मीडिया कंपनी फोर्थ वॉयस मीडिया नेटवर्क की शुरुआत की है। इसके बैनर के नीचे तीन मैगजीन शुरू की जायेंगी। जिनमें दो न्यूज़ मैगजीन और एक महिला सशक्तिकरण पर आधारित पत्रिका होगी। ये तीनों मैगजीन मासिक होंगी। न्यूज़ मैगजीन में एक अंग्रेजी और एक हिंदी भाषी मैगजीन होंगी और इसी के साथ महिलाओं पर आधारित मैगजीन भी हिंदी में प्रकाशित की जायेगी। पत्रिकाओं को अगस्त के अंत तक लॉन्च कर दिया जायेगा। मैगजीन के बारे में फोर्थ वॉयस मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ शिव कुमार राय ने बताया कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित मैगजीन एक मिशन पत्रिका की तरह काम करेगी। अभी तक महिलाओं पर आधारित मैगजीन केवल उनके फैशन, खानपान और उनके रहनसहन को ही कवर कर रही हैं, लेकिन कोई भी मैगजीन उनकी आवाज़ बनने का काम नहीं करती। हम उस कमी को पूरा करेंगे। न्यूज़ मैगजीन के बारे में उनका कहना है कि अंग्रेजी में फिर भी कुछ पत्रिकाएं बेहतर निकल रही हैं लेकिन अभी भी हिंदी के पाठकों को अच्छी समाचार पत्रिकाएं कम ही पढ़ने को मिल रही हैं। हम लोग इस कमी को पूरा करेंगे और हिंदी के पाठकों को उनकी रूचि के अनुसार पढ़ने की सामग्री उपलब्ध कराएंगे। हिंदी न्यूज़ मैगजीन के भविष्य के बारे में उन्होंने बताया कि आज के समय में हिंदी मैगजीन ख़बरों के नाम पर केवल अश्लील सामग्री पेश करके अपने आपको बेचने की कोशिश कर रही हैं। मुझे लगता है कि हार्डकोर हिंदी न्यूज मैगजीन का बाज़ार अभी भी है, बस ज़रूरत इस बात की है कि आप पाठकों की रूचि को ध्यान में रखते हुए पत्रिका को तथ्यात्मक और विश्लेषणात्मक सामग्री के साथ लेकर आएं। जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शुरुआत हुई थी तब यह कहा गया था कि प्रिंट मीडिया पर इसका पूरा असर पड़ेगा लेकिन उसके बाद भी अखबारों की पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के अख़बार अभी भी ग्रोथ कर रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि हिन्दी और अंग्रेजी की पत्रिकाओं में अभी भी बहुत कुछ नया किया जा सकता है। इस मैगजीन में जमीन से जुड़े मुद्दों को उठाया जायेगा जिनमें आम लोगों के हित से जुड़े मुद्दों को तवज्जो दी जायेगी। हमारी कोशिश होगी कि इसमें पटवारी से लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी और ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक से जुड़े हर मसलों को उठाया जाए। राजनीतिक और नौकरशाही से जुड़ी ख़बरें पाठकों को कुछ अलग अंदाज़ में नज़र आएंगी। हिंदी और अग्रेजी की न्यूज़ मैगजीन के कंटेंट को दोनों भाषाओं के पाठकों की रूचि को ध्यान में रख कर तय किया जायेगा। इसी के साथ कंपनी न्यूज़ चैनल, जनरल इंटरटेनमेंट चैनल और आध्यात्मिक चैनल के लिए भी कार्यक्रम बना रही है। अभी यह कंपनी आस्था टीवी के लिए 'मेरी आस्था' नाम से एक इंटरव्यू बेस्ट शो बना रही है जो हर शनिवार रात 9 बजे प्रसारित होता है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago