होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उम्र थी 84 पर लगातार खेल पत्रकारिता में जुटे रहे रोशन सेठी, साथियों की आंखें नम...

उम्र थी 84 पर लगातार खेल पत्रकारिता में जुटे रहे रोशन सेठी, साथियों की आंखें नम...

पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से खेल पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ खेल पत्रकार...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से खेल पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ खेल पत्रकार रोशन सेठी का शनिवार की शाम दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 84 वर्षीय रोशन सेठी पिछले कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। रविवार को निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सेठी ने अपने 55 साल के खेल पत्रकारिता करियर की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक ‘मदरलैंड’ से की थी। उसके बाद उन्होंने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में काम किया। वह फिर ‘सांध्य टाइम्स’ से जुड़े और लगभग 30 साल तक इस समाचार पत्र के साथ काम करते रहे। अपने निधन के चार दिन पहले तक भी वे ‘सांध्य’ अखबार से जुड़े रहकर पत्रकारिता जगत के लिए काम कर रहे थे।

दिल्ली खेल जगत में उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता था। उन्हें कुश्ती, क्रिकेट और फ़ुटबाल की विशेष कवरेज के लिए जाना जाता था। सेठी की स्थानीय खेलों पर विशेष पकड़ थी। अपनी युवावस्था में वह एक अच्छे एथलीट भी थे। दिल्ली खेल पत्रकार संघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पिछले 10 साल से वे कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। सेठी ने तीन बार इस बीमारी पर विजय भी हासिल की, लेकिन अधिक समय तक इससे लड़ नहीं पाए। सेठी के निधन से दिल्ली खेल पत्रकारिता में एक युग का समापन हुआ है।


टैग्स पत्रकार खेल पत्रकार रोशन सेठी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago