होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ टीवी पत्रकार विजय त्रिवेदी ने जॉइन किया ये मीडिया समूह, लॉन्च किया चैनल
वरिष्ठ टीवी पत्रकार विजय त्रिवेदी ने जॉइन किया ये मीडिया समूह, लॉन्च किया चैनल
टीवी न्यूज की दुनिया के चिर-परिचित नाम विजय त्रिवेदी के बारे में खबर है कि...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टीवी न्यूज की दुनिया के चिर-परिचित नाम विजय त्रिवेदी के बारे में खबर है कि उन्होंने अब अपनी नई पारी एक न्यूज एजेंसी के साथ शुरू की है। मिली जानकारी के मुताबिक वे अब बीजेपी सांसद आर.के.सिन्हा की स्वामित्व वाली कंपनी हिन्दुस्तान समाचार का हिस्सा बन गए हैं। बताया गया है कि वे यहां एजेंसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म के संपादक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही उन्होंने एजेंसी के यूट्यूब चैनल HS News की भी लॉन्चिंग कर दी है।
गौरतलब है कि 2017 में उन्होंने सहारा न्यूज नेटवर्क जॉइन कर लिया था। वे यहां एडिटर (कंटेंट) की भूमिका में ग्रुप के सभी चैनलों के कंटेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विजय त्रिवेदी इसके पहले ‘न्यूज नेशन’ के यूपी से संचालित होने वाले रीजनल चैनल ‘न्यूज स्टेट’ की पूरी जिम्मेदारी संभालते थी। वे यहां चैनल के सीईओ के पद पर कार्यरत थे और मार्च, 2017 में ही उन्होंने चैनल को अलविदा कहा है। वे ‘न्यूज नेशन’ चैनल में भी वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं।
स्वाभाव से बेहद सरल विजय त्रिवेदी की गिनती अच्छे जानकार और बेहद मिलनसार पत्रकारों में की जाती है।
त्रिवेदी ‘राजस्थान पत्रिका’ में नेशनल एडिटर और ‘एनडीटीवी इंडिया’ में कंसल्टिंग एडिटर की भूमिका निभा चुके हैं। ‘राजस्थान पत्रिका’ में वे दो बार अपनी पारी खेल चुके हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी ‘राजस्थान पत्रिका’ से ही की थी।
‘एनडीटीवी’ में रहते हुए विजय त्रिवेदी संसद और राजनीतिक खबरें कवर करते थे। राजनीतिक विषय पर इनकी जबर्दस्त पकड़ है। इन्होंने ‘चक्रव्यूह’, ‘आज का एजेंडा’, ‘हॉटलाइट’, ‘सवाल आपके’ और ‘रविवार आईना’ जैसे कई मशहूर शो होस्ट किए हैं। इसके अलावा विजय त्रिवेदी एनडीटीवी इंडिया पर साप्ताहिक शो ‘इंडिया दिस वीक’ भी होस्ट करते थे।
दिनमान, धर्मयुग, साप्ताहिक, हिन्दुस्तान और रविवार के लिए नियमित स्तंभ लिख चुके विजय त्रिवेदी जी न्यूज, दूरदर्शन और एआईआर पर भी कई शो की एंकरिंग कर चुके हैं।
‘राजस्थान पत्रिका’ में करियर शुरू करने के बाद उन्होंने ‘नवभारत टाइम्स’ के जयपुर एडिशन और ‘इंडिया टुडे’ के लिए भी काम किया। टीवी में उनकी शुरुआत विनोद दुआ की ‘परख’ की टीम से हुई। वे लोकसभा प्रेस एडवाइजरी कमेटी के जॉइंट सेकेट्री भी रह चुके हैं।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा पर एक किताब भी लिखी है, जो बेहद ही लोकप्रिय है- ‘हार नहीं मानूंगा- एक अटल जीवन गाथा’। इस किताब की प्रकाशक कंपनी हॉर्पर कॉलिन्स इंडिया है।
टैग्स विजय त्रिवेदी