होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये फोटो देख भड़कीं बरखा दत्त ने पूछा, क्या सरकार #MeToo भूल गई है?

ये फोटो देख भड़कीं बरखा दत्त ने पूछा, क्या सरकार #MeToo भूल गई है?

वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने एक फोटो को लेकर मोदी सरकार पर एक ट्वीट के माध्यम से निशाना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पूर्व राज्यमंत्री और संपादक एमजे अकबर एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने इस चर्चा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से मोदी सरकार और अकबर पर निशाना साधा है। बरखा के इस ट्वीट को 1700 के आसपास लाइक मिल चुके हैं, जबकि 700 बार इसे रीट्वीट किया जा चुका है।

दरअसल, बरखा दत्त ने वाराणसी में चल रहे प्रवासी सम्मेलन में मेहमानों को बांटी गईं बुकलेट के कवर पेज़ को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया है। इस पेज़ पर यौन शोषण के आरोपों में घिरे एमजे अकबर की न केवल तस्वीर चस्पा है, बल्कि उन्हें विदेश राज्यमंत्री भी बताया गया है। बरखा ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘एमजे अकबर को प्रमुखता के साथ उस बुकलेट में प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के साथ जगह दी गई है, जो प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने वालों को बांटी जा रही है। क्या भाजपा ने MeToo अभियान को भुला दिया है? आयोजक इसका जवाब कैसे देंगे’?

 

पंद्रहवां प्रवासी भारतीय सम्मेलन वाराणसी में सोमवार को शुरू हुआ है। सम्मेलन में 78 देशों के लगभग छह हजार प्रवासियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस दौरान जो भी प्रतिनिधि सम्मेलन में आ रहे हैं, उन्हें विदेश मंत्रालय की ओर से किट दी जा रही है। इस किट में एक बुकलेट भी है, जिसके कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह की तस्वीरें छपी हैं। उनके साथ एमजे अकबर की भी फोटो है। फोटो के साथ उनका पद विदेश राज्यमंत्री लिखा गया है। जबकि MeToo के आरोप लगने के बाद अक्टूबर 2018 में एमजे अकबर को मोदी मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। अकबर पर 20 से अधिक महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए थे।

वैसे, मामला सामने आने के बाद आयोजकों ने बुकलेट तो हटा दी है, लेकिन बुकलेट में छपी एमजे अकबर की फोटो वायरल हो गई है। बरखा दत्त का इस बुकलेट पर सवाल उठाना इसलिए भी लाज़मी है, क्योंकि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए पिछले आठ महीनों से तैयारी चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस पर नजर रखे हुए थे। इसके बावजूद इतनी बड़ी गलती चली गई। हालांकि, ये बात अलग है कि इस मुद्दे को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर बरखा को निशाना बना रहे हैं।

सतीश विश्वनाथन नामक यूजर ने बरखा के ट्वीट के जवाब में लिखा है ‘यह निंदनीय है कि विनोद दुआ को मुख्यधारा की मीडिया द्वारा फिर से नियुक्त किया गया है, मुझे उम्मीद है कि आप अपने साथी पत्रकार के बारे में भी कुछ बोलेंगी’? जिस पर बरखा ने लिखा है ‘मैंने विनोद दुआ और अन्य के बारे में कई मौकों पर बोला है’। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी विनोद दुआ को लेकर बरखा को घेरने का प्रयास किया है।


टैग्स बरखा दत्त
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago