होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कांग्रेस के घोषणापत्र के एक हिस्से को वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश का समर्थन

कांग्रेस के घोषणापत्र के एक हिस्से को वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश का समर्थन

हाल ही में ‘आईआईएमसी’ के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश ने चौंकाने वाला बयान दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

हाल ही में प्रतिष्ठित ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। केजी सुरेश ने समाचार4मीडिया से खास बातचीत में कहा कि वे कांग्रेस के घोषणापत्र में मीडिया को लेकर उठाए गए मुद्दों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि वे भी कांग्रेस की ही तरह प्रेस काउंसिल की मजबूती चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे तो एक कदम आगे बढ़ते हुए इसे मीडिया काउंसिल का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसके अंतर्गत प्रिंट मीडिया के साथ-साथ रेडियो, टीवी व वेब मीडिया भी समाहित हो।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रेस काउंसिल के पास कोई शक्ति नहीं है। यहां तक कि किसी मुद्दे पर उसके द्वारा की गई आलोचना को भी प्रकाशित करने के लिए अखबार बाध्य नहीं हैं। केजी सुरेश का कहना है कि प्रेस काउंसिल के पास कड़े अधिकार होने चाहिए, ताकि यदि वह चाहे तो किसी भी मीडिया संस्थान का लाइसेंस कैंसल कर सके। मीडिया काउंसिल में मीडिया ओनर्स और पत्रकारों को समुचित स्थान मिलना चाहिए।

क्रॉस मीडिया ओनरशिप पर सुरेश कहते हैं, ‘देश की विविधता के लिए ये हितकारी नहीं है। क्रॉस मीडिया ओनरशिप से मोनोपॉली को बढ़ावा मिलता है, इसलिए मैं इसके फेवर में नहीं हूं।‘  वहीं, पत्रकारों की सुरक्षा पर केजी सुरेश का कहना है कि इसका अर्थ ये नहीं हो कि हम पत्रकार के साथ एक हवलदार नियुक्त कर दें, ये तो एक तरह से सर्विलांस का काम हो जाएगा। सुरक्षा का तात्पर्य ये है कि माहौल ऐसा हो कि पत्रकार निर्भीकता के साथ अपना काम कर सके।

हालांकि, केजी सुरेश का कहना है, ‘मीडिया से संबंधित एक बड़ा बिंदु कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में शामिल नहीं किया है, जिससे मैं निराश हूं। प्रसार भारती और आईआईएमसी की स्वायत्तता के विषय में चुप्पी साधी गई है, जबकि ये बहुत ही अहम विषय है।‘


टैग्स केजी सुरेश आईआईएमसी चुनाव 2019 कांग्रेस का घोषणापत्र
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago