होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सहारा न्यूज नेटवर्क से कल्याण जी ने ली विदाई, नई पारी यहां

सहारा न्यूज नेटवर्क से कल्याण जी ने ली विदाई, नई पारी यहां

वरिष्ठ पत्रकार कल्याण जी ने सहारा समय न्यूज नेटवर्क में अपनी 16 साल लंबी पारी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्ठ पत्रकार कल्याण जी ने सहारा समय न्यूज नेटवर्क में अपनी 16 साल लंबी पारी की समाप्ति का ऐलान कर दिया है। इन दिनों सहारा समय यूपी-उत्तराखंड के डिप्टी एडिटर की भूमिका निभा रहे कल्याण जी अब ‘टीवी9’ समूह के आगामी हिंदी न्यूज चैनल में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।

कल्याण जी सहारा न्यूज नेटवर्क की स्थापना के शुरुआती दिनों में सहारा समय बिहार-झारखंड में थे और बाद में उन्हें सहारा समय यूपी-उत्तराखंड लाया गया था। यहां उन्होंने अपनी कुशल और प्रयोगधर्मी कार्यशैली से सभी सहयोगियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।

बताया जाता है कि सहारा के स्वर्णिम दौर में जब उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड चैनल टीआरपी की रेस में अव्वल रहा करता था, तब से लेकर अब तक उन्होंने चैनल के संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई है। मेनस्ट्रीम मीडिया में करीब 20 सालों से निरंतर सक्रिय कल्याण जी ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की।

उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान समेत कई समाचार पत्रों के साथ-साथ आकाशवाणी के लिए भी काम किया है। उनके करीबियों के मुताबिक सरल और सहज स्वभाव के कल्याण जी अपने सहयोगियों से मुश्किल काम भी बेहद आसानी से करवा लेने की महारत रखते हैं।


टैग्स कल्याण जी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago