होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DNA के एडिटर-इन-चीफ के.यतीश राजावत ने लिया बड़ा फैसला

DNA के एडिटर-इन-चीफ के.यतीश राजावत ने लिया बड़ा फैसला

वरिष्ठर पत्रकार के. यतीश राजावत के बारे में एक बड़ी खबर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्‍ठ पत्रकार के. यतीश राजावत के बारे में एक बड़ी खबर है। बताया जाता है कि यतीश राजावत ने अंग्रेजी अखबार 'डीएनए' (DNA) के एडिटर-इन-चीफ पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पिछले साल अगस्त में ‘जी मीडिया समूह’ के इस अखबार में द्वापायन बोस के स्थान पर यह पद संभाला था। हालांकि इस बारे में अभी राजावत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।  

'डीएनए' को जॉइन करने से पहले राजावत विभिन्न मीडिया प्रतिष्‍ठानों जैसे- 'www.firstpost.com', 'बिजनेसवर्ल्ड मैगजीन' और ' राज्यसभा टीवी' आदि में कॉलम लिखते रहे हैं। 'लोकलसर्किल्‍स' (LocalCircles) के चीफ स्‍ट्रेटजी ऑफिसर के रूप में उन्‍होंने प्रमुख निवेशकों और वेंचर फर्म्‍स से फंड जुटाने में काफी प्रमुख भूमिका भी निभाई है। उन पर रेवेन्यू के लिए लंबे समय तक पार्टनरशिप बनाए रखने की जिम्मेदारी भी थी।

राजावत दैनिक भास्कर ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने देश का पहला हिंदी बिजनेस न्यूज पेपर 'बिजनेस भास्कर' लॉन्च कराया था। उन्हें जुलाई, 2009 में भास्कर ग्रुप का ग्रुप मैनेजिंग एडिटर बनाया गया था। तब उन्होंने विभिन्न भाषाओं में समूह के सभी प्रकाशनों और समाचार पत्रों को संभाला था। ‘फ्यूचर इंस्टीट्यूट’ (Future Institute) में संरक्षक और सलाहकार की भूमिका निभाने के साथ ही वह नीतिगत मामलों से लेकर इकनॉमिक्स और टेक्नोलॉजी पर लिखते रहते हैं।


टैग्स डीएनए यतीश राजावात
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago