होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दुनिया को अलविदा कह गए PMO के PRO....

दुनिया को अलविदा कह गए PMO के PRO....

प्रधानमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और वरिष्ठ पत्रकार जगदीश ठक्कर का...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रधानमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और वरिष्ठ पत्रकार जगदीश ठक्कर का सोमवार को निधन हो गया है। 72 वर्षीय ठक्कर कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह दुख की इस घड़ी में उनके परिवार से मिलने के लिए भी पहुंचे। नरेंद्र मोदी और जगदीश ठक्‍कर ने 17 साल तक साथ काम किया।

ठक्कर ने पूर्व में कई वर्षों तक गुजरात के कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। 1986 से लेकर मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने तक जगदीश ठक्कर मुख्‍यमंत्री ऑफिस में पीआरओ रहे थे। उन्होंने 2001 में नरेंद्र मोदी के साथ काम करना शुरू किया था। जब 2014 में मोदी बतौर प्रधानमंत्री दिल्ली आए तो जगदीश ठक्कर को प्रधानमंत्री कार्यालय में पीआरओ के तौर पर नियुक्ति मिली।

जगदीश ठक्कर के निधन पर मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘पीएमओ के पीआरओ जगदीश ठक्कर के निधन से बेहद दुखी हूं। जगदीश भाई वरिष्ठ पत्रकार थे और मुझे गुजरात और दिल्ली, दोनों जगह उनके साथ वर्षों तक काम करने का अवसर मिला। वह अपनी सादगी और मिलनसार व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे।‘ मोदी ने कहा, ‘हमने एक बेहतरीन शख्स को खो दिया, जिन्हें अपने काम से प्रेम था और जिसे उन्होंने अत्यंत परिश्रम तथा लगन के साथ किया। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।‘

ठक्कर ने गुजरात के भावनगर से प्रकाशित होने वाले एक स्थानीय अखबार के साथ पत्रकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1970 के आखिर में वह गुजरात सरकार के सूचना कार्यलाय से जुड़े। 1985 में कांग्रेस के अमरसिंह चौधरी के कार्यकाल के दौरान उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई।


टैग्स जगदीश ठक्कर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago