होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT’S 50 MOST INFLUENTIAL WOMEN, 2016: दिग्गजों ने किया महिलाओं की काबिलियत का किया सम्मान
IMPACT’S 50 MOST INFLUENTIAL WOMEN, 2016: दिग्गजों ने किया महिलाओं की काबिलियत का किया सम्मान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्ट की 50 महिलाओं की लिस्ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2016) को अंतिम रूप देने के लिए मुंबई में बुधवार को जूरी मीट का आयोजन किया गया। दिग्गज जूरी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस लिस्ट की खूब चर्चा रही। यह पांचवा साल है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्ट की 50 महिलाओं की लिस्ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2016) को अंतिम रूप देने के लिए मुंबई में बुधवार को जूरी मीट का आयोजन किया गया। दिग्गज जूरी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस लिस्ट की खूब चर्चा रही। यह पांचवा साल है, जब एक्सचेंज4मीडिया समूह (exchange4media Group) अपनी वीकली मैगजीन इंपैक्ट (IMPACT) के तत्वावधान में 50 प्रभावशाली महिलाओं का चुनाव उनके कार्य, सफलता, नई इबारत लिखने, अपनी पहचान बनाने और इंडस्ट्री में महिलाओं को एक नई पहचान दिलाने लिए किया जा रहा है। मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सैम बलसारा की अध्यक्षता में गठित जूरी में एफसीबी उल्का (FCB Ulka) के सलाहकार एमबी परमेश्वरन, चीतासॉफ्ट टेक्नोलॉजी (Cheetahsoft Technologies) के चेयरमैन अरविंद शर्मा, इनाडु (Eenadu) के डायरेक्टर आई वेंकट, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (Sony Pictures Networks) के प्रेजिडेंट रोहित गुप्ता, मोगा ग्रुप (Mogae Group) के चेयरमैन संदीप गोयल, गोदरेज इंडस्ट्री में स्ट्रेटजिक मार्केटिंग ग्रुप (Godrej Industries Strategic Marketing Group) के सीओओ शिरीष जोशी, पिचफॉर्क पार्टनर्स स्ट्रेटजिक कंसल्टिंग एलएलपी (Pitchfork Partners Strategic Consulting LLP) के संस्थापक एवं पार्टनर सुनील गौतम, सफायर प्रोफेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Sapphire Professional Services Pvt. Ltd) के टिम्मी कंधारी और एआईडीईएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (AIDEM Ventures Pvt. Ltd) के डायरेक्टर विकास खंचंदानी आदि शामिल रहे। इंपैक्ट की यह लिस्ट महिलाओं के जज्बे को सलाम करने के लिए तैयार की जाती है और कई क्षेत्रों के दिग्गज खासकर एक मुकाम पर पहुंचे वे पुरूष जो महिला शक्ति पर विश्वास रखते हैं, वे इन महिलाओं को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से इंडस्ट्री में खासा मुकाम हासिल किया है। ये सिर्फ एक तरह से महिला शक्ति को सम्मानित करने का प्रयास है, इसे ऐसे नहीं देखा जाना चाहिए कि इंपैक्ट ने किसी भी महिला को जूरी में शामिल करने को नहीं सोचा। इंपैक्ट के जूरी पैनल में कोई भी महिला इसलिेए शामिल नहीं थी क्योंकि जो पैनल के लिए जो फिट थीं, वे खुद इस लिस्ट का भी हिस्सा बनने के काबिल थीं, उनके कार्यों को सम्मान मिलना था। ऐसे में इन महिलाओं को पैनल में शामिल करना इसलिए ठीक नहीं होता क्योंकि वे इस लिस्ट के जरिए मिलने वाले सम्मान की भी हकदार हैं। वैसे दिलचस्प ये भी है कि इनमें से जिन महिलाओं से जूरी के लिए संपर्क किया गया उन्होंने जूरी की बजाय नॉमिनी बनने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। इस मौके पर सैम बलसारा ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि महिलाओं ने एडवर्टाइजिंग, मीडिया और मार्केटिंग में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे खुशी है कि इंपैक्ट ऐसी 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट तैयार कर रहा है, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जूरी के लिए नॉमिनी में से इन महिलाओं का चुनाव करना काफी कठिन कार्य है। मैं जूरी के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जो इस कार्य के लिए अपना बहुमूल्य समय दे रहे हैं और काफी उत्साह के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं। ’ इस जूरी मीट के बारे में कलर्स (Colors) के सीईओ राज नायक ने कहा, ‘इंपैक्ट की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट तैयार करने में कलर्स शुरू से इसके साथ रहा है। सच कहूं तो इस तरह की लिस्ट तैयार करना जूरी के लिए काफी मुश्किल कार्य है और उन्हें रैंक के हिसाब से लिस्ट में रखना काफी बड़ा काम है।’ एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा ने कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में किसी अन्य इंडस्ट्री के मुकाबले प्रभावशाली महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इंपैक्ट की 50 महिलाएं इसकी गवाह हैं और दूसरी इंडस्ट्री भी हमारी इंडस्ट्री और वूमैन लीडर्स से काफी सीख सकती हैं।’ उन्होंने कहा, ‘सच्चाई यह है कि कोई भी महिला जूरी का सदस्य नहीं बनना चाहती क्योंकि वे अपने ही संगनियों को कैसे जज कर पाती, जब वे स्वयं नॉमिनी हैं और यह एक तरह से हितों के टकराव का मामला हो जाता।’ वहीं एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के सह संस्थापक नवल आहुजा ने कहा, ‘यह अवॉर्ड महिलाओं के लिए है। यह महिलाओं की शक्ति और उनके प्रभाव का सम्मान है। हम इस लिस्ट में लिए नॉमिनी प्रत्येक महिला को सैल्यूट करते हैं।’ गौरतलब है कि पिछले साल फेसबुक इंडिया (Facebook India) की प्रमुख कीर्तिगा रेड्डी ने इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया था। मार्केट स्ट्रेटजी कंसल्टेंट और बिजनेस ऑथर रामा बीजापुरकर को दूसरा और गोदरेज ग्रुप की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास को इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल हुआ था। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स