होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'पॉयनियर' को अलविदा कर इस न्यूज चैनल से जुड़े संजय शेखर...
'पॉयनियर' को अलविदा कर इस न्यूज चैनल से जुड़े संजय शेखर...
अंग्रेजी दैनिक ‘द पॉयनियर’ के रायपुर ब्यूरो के प्रबंध संपादक संजय शेखर ने संस्थान को अलविदा कह दिया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक ‘द पॉयनियर’ के रायपुर ब्यूरो के प्रबंध संपादक संजय शेखर ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब एक बार फिर ‘इंडिया न्यूज’ के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत की है। इंडिया न्यूज़ में उन्हें बतौर राजनीतिक संपादक छत्तीसगढ़ में तैनात किया है। इससे पहले भी संजय शेखर करीब चार साल तक इंडिया न्यूज को छत्तीसगढ़ में हेड रह चुके हैं, लेकिन पिछले साल सितंबर ही उन्होंने इंडिया न्यूज को छोड़कर पॉयनियर अखबार जॉइन किया था। 11 सितंबर को पॉयनियर प्रबंधन ने संजय शेखर को अपने संस्थान में एक बैठक कर विदाई दी।
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले संजय शेखर पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पीएचडी भी है। संजय शेखर छत्तीसगढ़ के तेज-तर्रार पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें एडिटोरियल के साथ-साथ मैनेजमेंट का भी बेहतरीन अनुभव है और यही वजह है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई मीडिया संस्थानों को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।
संजय शेखर पत्र-पत्रिकाओं के लिए भी लगातार लिखते रहे हैं। संजय शेखर ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संप्रेषण (कम्युनिकेशन) विषय पर अपना पीएचडी किया है।
संजय शेखर ने छत्तीसगढ़ में ईटीवी के ब्यूरो चीफ के रूप में पांच साल (2002-2007), साधना न्यूज के स्टेट हेड के रूप में पांच साल (2007-2013), जिया न्यूज में रायपुर के स्टेट हेड के तौर पर मात्र 6 महीने (अगस्त, 2013 से जनवरी, 2014), इंडिया न्यूज छत्तीसगढ़ प्रमुख के रूप में करीब 4 साल (जनवरी, 2014 से सितंबर, 2017 तक) और पॉयनियर के रायपुर के प्रबंध संपादक के रूप में ( सितंबर 2017 से अगस्त 2018 तक) की शानदार पारी खेली है।
टैग्स संजय शेखर