होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ET NOW की बदली कमान, संदीप गुरुमूर्ति ने दिया इस्तीफा...

ET NOW की बदली कमान, संदीप गुरुमूर्ति ने दिया इस्तीफा...

टाइम्स नेटवर्क से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नेटवर्क ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टाइम्स नेटवर्क से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नेटवर्क ने निकुंज डालमिया को प्रमोट कर ईटी नाउ (ET NOW) का मैनेजिंग एडिटर बनाया है। निकुंज संदीप गुरुमूर्ति की जगह लेंगे, जिन्होंने अपना वर्तमान पद को छोड़ने की घोषणा कर दी है।  

अपनी नई भूमिका में निकुंज डालमिया टाइम्स नेटवर्क के एमडी व सीईओ एम.के. आनंद को रिपोर्ट करेंगे। चैनल के लिए अब सभी संपादकीय निर्णय उन्हीं की देखरेख में लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वे न्यूज प्रोग्रामिंग को भी हेड करेंगे।

20 वर्षों का अनुभव रखने वाले निकुंज इसके पहले ईटी नाउ में एग्जिक्यूटिव एडिटर (फाइनेंशियल मार्केट्स) के पद पर कार्यरत थे। निकुंज डालमिया देश के सबसे अनुभवी बिजनेस न्यूज एंकर भी हैं जिन्होंने 2800 से 36000 तक सेंसेक्स की यात्रा देखी है।

इस मौके पर टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद ने कहा, ‘संदीप ईटी नाउ के शुरुआती दौर से इसका अभिन्न हिस्सा रहे हैं। ईटी नाउ को एक प्रतिष्ठित बिजनेस न्यूज चैनल बनाने और रेस में उसे सबसे आगे खड़ा करने के उनके योगदान के लिए हम उनके आभारी हैं। हम उनके सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। इसी के साथ ही हम नई भूमिका में निकुंज का भी खुशीपूर्वक स्वागत करते हैं और मुझे यकीन है कि वे ईटी नाउ का नेतृत्व बहुत ही शानदार तरीके से करेंगे।’

संदीप गुरुमूर्ति ने कहा, ‘ईटी नाउ के साथ मेरा एक दशक का लंबा साथ रहा है। मैं टाइम्स ग्रुप, एमके आनंद और एक बेहतरीन टीम का आभारी हूं, जिन्होंने एक शक्तिशाली ब्रैंड बनाने में समर्थन दिया। मुझे पूरा भरोसा है कि निकुंज के नेतृत्व में चैनल और कंपनी अपने विकास के पथ पर आगे बढ़ना जारी रखेगी व और अधिक सफलता हासिल करेगी।’

 वहीं अपनी नई भूमिका में ईटी नाउ के मैनेजिंग एडिटर निकुंज डालमिया ने कहा कि एक तरह से मुझे यह नई जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया गया है और मैं चैनल की सफलता में संदीप के मार्गदर्शन और योगदान के लिए उनका आभारी हूं। मैं आशा करता हूं कि यह जिम्मेदारी लेकर 'राइज विद इंडिया' (Rise with India’) मूमेन्टम को और आगे ले जाउंगा।’


टैग्स ईटी नाउ संदीप गुरुमूर्ति निकुंज डालमिया
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago