होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार ने लिया अब ये निर्णय
पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार ने लिया अब ये निर्णय
पत्रकारों पर हो रहे हमलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारों पर हो रहे हमलों को गंभीरता से लेते हुए झारखंड सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून की दिशा में कवायद शुरू कर दी है। सरकार का कहना है कि इसके लिए महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ व हरियाणा में लागू कानून का अध्ययन किया जाएगा। इस बारे में महाराष्ट्र सरकार से पत्र व्यवहार भी किया गया है।
झारखंड सरकार के संसदीय कार्यमंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने विधानसभा में विधायक बिरंची नारायण की ओर से पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि कानून की प्रति आने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी, इसके बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।
दरअसल, नारायण ने मुद्दा उठाते हुए कहा था कि वर्ष 2018 में राज्य में पांच पत्रकारों की हत्याएं हो चुकी हैं। पत्रकारों पर लगातार हमले होते रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस बारे में उठाए गए कदमों को लेकर सवाल पूछा था।
नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून के संबंध में भारतीय पत्रकार महासभा द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय के माध्यम से विभाग को प्राप्त हुई है। महाराष्ट्र सरकार और राज्य के गृहकारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्रतिवेदन प्राप्त होने पर समीक्षा के बाद सरकार राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने पर विचार करेगी।
टैग्स पत्रकार सुरक्षा कानून