होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए खतरनाक बने ये देश, जानिए भारत का नंबर...

पत्रकारों के लिए खतरनाक बने ये देश, जानिए भारत का नंबर...

दुनियाभर में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा अभी भी गहराया हुआ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

दुनियाभर में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा अभी भी एक सवाल बना हुआ है। तमाम दावों और वादों के बावजूद पत्रकारों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इनमें कई पत्रकारों को तो अपनी जान से भी हाथ गंवाना पड़ा है।

‘The Telegraph’ में छपे एक आर्टिकल के अनुसार, इन्हीं तरह की घटनाओं को समेटते हुए रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की इस लिस्ट में 1995 से लेकर अब तक हर साल का ब्योरा दिया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पत्रकारों के खिलाफ हिंसा के मामले में वर्ष 2018 सबसे बुरा साल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, काम के दौरान कम से कम 80 पत्रकार मारे गए हैं। इसके अलावा 348 को जेल की सजा सुनाई गई और 60 को बंधक बना लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल इनमें से आधे से ज्यादा पत्रकारों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। वर्ष 2017 के मुकाबले पत्रकारों के खिलाफ सभी तरह की घटनाओं (हत्या, जेल, अपहरण और बंधक बनाना) में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट में तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में मारे गए पत्रकार जमाल खशोगी समेत कई पत्रकारों को शामिल किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकारिता के लिहाज दुनिया के 5 सबसे खतरनाक देशों में भारत के अलावा अमेरिका, मैक्सिको, यमन, सीरिया और अफगानिस्तान भी शामिल है और यहां पर कई पत्रकारों को जान से हाथ धोना पड़ा। पत्रकारों के लिहाज से भारत दुनिया के सबसे असुरक्षित देशों में से एक है, जबकि इस लिस्ट में अमेरिका की एंट्री पहली बार हुई है। भारत और अमेरिका दोनों इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। 2018 में अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा 15 पत्रकार मारे गए और इस लिस्ट में वह शीर्ष पर है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस साल 6 पत्रकार मारे गए और अन्य कई पत्रकारों पर जानलेवा हमले किए गए, साथ ही कई पत्रकारों के साथ मारपीट या फिर धमकी की घटना हुई। रिपोर्ट में हिंदी अखबार के 2 पत्रकारों नवीन निश्चल और विजय सिंह की हत्या का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि बिहार के एक ग्राम प्रधान ने अपने खिलाफ रिपोर्टिंग को लेकर 25 मार्च को इन दोनों पत्रकारों के ऊपर एसयूवी कार चढ़ाकर हत्या कर दी थी। ऐसी ही एक घटना घटी मध्य प्रदेश में, जहां स्थानीय खनन माफिया को लेकर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार पर ट्रक चढ़ाकर उसे मार दिया गया। पिछले 3 सालों में बालू के अवैध खनन या फिर अन्य अवैध खनन में शामिल आपराधिक संगठनों ने कम से कम 6 पत्रकारों का कत्ल कर डाला है।


टैग्स पत्रकार रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago