होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुकेश अंबानी की एक और मीडिया समूह के साथ डील, खरीदी हिस्सेदारी
मुकेश अंबानी की एक और मीडिया समूह के साथ डील, खरीदी हिस्सेदारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री इनवेस्टमेंट एडं होल्डिंग...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री इनवेस्टमेंट एडं होल्डिंग लिमिटेड (RIIHL)ने मीडिया स्टार्टअप ‘न्यू एमर्जिंग वर्ल्ड ऑफ जर्नलिज्म’ (NEWJ) में हिस्सेदारी खरीदी है। मीडिया स्टार्टअप के साथ यह डील 1.3 करोड़ रुपए में हुई है।
RIIHL ने मंगलवार को नियामक को दी जानकारी में कहा कि शुरुआती निवेश के तहत RIIHL ने 1.3 करोड़ रुपए की कुल नकदी में 30,000 इक्विटी शेयर और 125 कंपल्सरी कन्वर्टिबल डिबेंचर खरीदे हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, RIIHL ने NEWJ के अधिकतर हिस्से का अधिग्रहण किया है।
बता दें कि NEWJ एक टेक मीडिया स्टार्टअप है, जो युवाओं के लिए स्मार्टफोन से जुड़े विडियो कंटेंट बनाने का काम करता है। इसका मुख्य फोकस टेक पर होता है। रिलायंस ने मार्केट में विडियो कंटेंट की भारी डिमांड को देखते हुए यह समझौता किया है। इस स्टार्टअप को शलभ उपाध्याय ने कुछ युवाओं में मिलकर शुरू किया था।
टैग्स मीडिया मुकेश अंबानी