होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस चैनल के साथ राजेश सक्सेना ने की ‘घर वापसी’
इस चैनल के साथ राजेश सक्सेना ने की ‘घर वापसी’
‘नेटकवर्क18’ में रिटेल हेड (मार्केटिंग) के तौर पर कार्यरत राजेश सक्सेना...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘नेटकवर्क18’ की मार्केटिंग विंग से खबर है कि यहां रिटेल हेड के तौर पर कार्यरत राजेश सक्सेना ने संस्थान से विदाई लेकर ‘बीएजी नेटवर्क’ के चैनल ‘न्यूज24’ के साथ जुड़कर अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां बतौर नार्थ हेड (रिटेल मार्केटिंग) जॉइन किया है।
बताते चलें कि राजेश सक्सेना फरवरी 2018 में ‘नेटवर्क18’ से जुड़े थे, जहां वह ‘नेटवर्क18’ के सभी हिंदी रीजनल न्यूज चैनलों के नेशनल हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। टीवी क्षेत्र की मार्केटिंग में 15 वर्षों से सक्रिय राजेश सक्सेना मूल रूप से उप्र के कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन व मुंबई के डा.एसी जैन कॉलेज से मार्केटिंग में डिप्लोमा किया है।
राजेश सक्सेना ने वर्ष 2004 में ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ के रीजनल चैनल ‘समय यूपी/यूके’ से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मार्केटिंग के क्षेत्र से शुरुआत की थी। एक साल बाद जुलाई 2005 में ‘इंडिया टीवी’ में बतौर सीनियर मैनेजर (एड सेल्स) जॉइन कर करीब छह वर्षों (2005-2011) तक कार्य किया। इसके बाद ‘न्यूज24’ में एजीएम (सेल्स) के पद पर करीब डेड़ वर्ष (2012) तक सेवाएं देकर बड़ी छलांग लगाते हुए ‘स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ में एड सेल्स के ग्रुप हेड बनकर करीब पांच वर्ष (2017) तक लंबी पारी खेली। फिर से एक बार अपने पुराने संस्थान ‘न्यूज24’ में भरोसा जताते हुए घर वापसी कर ग्रुप हेड (एड सेल्स) के तौर पर फरवरी 2018 तक नेतृत्व किया। यहां से ‘नेटकवर्क18’ होते हुए उन्होंने पुनः वापसी की है।
अच्छे टीम लीडर, मिलनसार स्वभाव और दूसरों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले राजेश सक्सेना हिंदी बेल्ट की रिटेल मार्केटिंग के क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं। समाचार4मीडिया डॉट कॉम की ओर से राजेश सक्सेना को उनकी नई पारी की हार्दिक शुभकामनाएं।
टैग्स राजेश सक्सेना