होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया महारथी राघव बहल बने ‘सुपरपावर’

मीडिया महारथी राघव बहल बने ‘सुपरपावर’

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो मीडिया महारथी राघव बहल अपने सुपरपावर के जरिए अब लेखक बन गये हैं। चीन और भारत के विकास के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित उनकी पहली किताब सुपरपावर? द अमेजिंग रेस बिटवीन चाइनाज हेयर एंड इंडियाज टॉरटॉयज का विमोचन कल सड़क एवं परिवहन मंत्री, भारत सरकार कमलनाथ ने किया। अपनी किताब में बहल ने चीन की तुलना खरगोश से और भारत की तुलना कछ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो मीडिया महारथी राघव बहल अपने सुपरपावर के जरिए अब लेखक बन गये हैं। चीन और भारत के विकास के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित उनकी पहली किताब सुपरपावर? द अमेजिंग रेस बिटवीन चाइनाज हेयर एंड इंडियाज टॉरटॉयज का विमोचन कल सड़क एवं परिवहन मंत्री, भारत सरकार कमलनाथ ने किया। अपनी किताब में बहल ने चीन की तुलना खरगोश से और भारत की तुलना कछुआ से की है। आशावादी नज़रिया रखते हुए बहल लिखते हैं कि फिलहाल विकास के मोर्चे पर चीन भारत से बहुत आगे हैं, लेकिन अगले दशक में भारत चीन को पीछे छोड़ देगा। इस किताब में एशिया की दो शक्तियों के इतिहास, राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के बारे बेहतरीन तरीके से चर्चा की गयी है। खरगोश और कछुआ की कहानी को आधार बनाकर एशिया की दो बड़ी ताकतों चीन और भारत के विकास की तुलना करती यह पुस्तक तथ्यों और आंकड़ो का बेहतरीन तालमेल है। दुनिया का इतिहास बदलने को तैयार चीन और भारत के विकास के बारे में जानकारी चाहने वाले लोगों के लिए यह किताब बेहतरीन तोहफा है। किताब लिखने के फैसले पर बात करते हुए राधव बहल ने कहा कि मेरा विचार पहले एक टीवी शो लॉन्च करने का था लेकिन बाद में मैंने किताब लिखने का फैसला किया। इस मौके पर यूआईडी प्रोजेक्ट के हेड नंदन निलेकनी, रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर बिमल जलान, एस दामोदरन, और इंडियन एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ शेखर गुप्ता समेत देश की कई जानी- मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया इस मौके पर एक पैनल डिस्कशन भी रखा गया जिसमें विमोचन में आये लोगो से सरीन भान और राजदीप सरदेसाई ने इस किताब पर चर्चा की। राजदीप ने मणिशंकर अय्यर के साथ दर्शकों के साथ भी किताब पर चर्चा की। राघव बहल मीडिया उद्यमी हैं और भारत के सबसे बड़े टेलीविजन न्यूज़ और बिजनेस नेटवर्क, नेटवर्क 18 के संस्थापक और संपादक हैं, जो सीएनएन और सीएनबीसी का प्रसारण और फोर्ब्स इंडिया का प्रकाशन करता है। बहल को 1994 में पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित संस्कृति अवार्ड के साथ साथ वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के द्वारा ग्लाबल लीडर ऑफ टुमौरो सम्मान भी मिल चुका है। बहल अर्नस्ट एंड यंग द्वारा वर्ष 2007 का इंटरप्रेन्योर ऑफ द इयर भी चुने जा चुके हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

22 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago