होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘अखबार-चैनल पत्रकारों को पर्याप्त वेतन नहीं देते हैं, जिससे वे...’

‘अखबार-चैनल पत्रकारों को पर्याप्त वेतन नहीं देते हैं, जिससे वे...’

52वें राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर के मौके पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से पत्रकारिता...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

52वें राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर के मौके पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टत योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चंद्रमौलि कुमार प्रसाद ने कहा कि प्रेस परिषद ने मर्यादित, तथ्यपूर्ण और सही पत्रकारिता सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। प्रेस परिषद फर्जी खबरों और धन देकर गलत मकसद से फैलाई जा रही खबरों की चुनौती से मुकाबला करने के लिए सजग है, लेकिन मीडिया के सदस्यों के मौलिक अधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति प्रसाद ने कहा कि अखबार और चैनल पत्रकारों को पर्याप्त वेतन नहीं देते हैं, जिससे उन्हें येन केन प्रकारेण कहीं ना कहीं से कमाना पड़ रहा है। अधिकतर मामलों में यह कमाई ईमानदारी की नहीं होती है। पत्रकार केवल अपने पेशे से गरिमा हासिल नहीं कर सकते, उन्हें अच्छा जीवन स्तर बनाए रखने के लिए समुचित वेतन चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार कानून का पालन कम, उल्लंघन ज्यादा हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह समझना बहुत जरूरी है कि पत्रकार एक मनुष्य भी होता है। उसकी सुरक्षा और उसके अधिकारों का सम्मान बहुत आवश्यक है तभी मीडिया लोकतंत्र का सार्थक एवं सशक्त चौथा स्तंभ बन सकता है।

भारतीय प्रेस परिषद ने वर्ष 2018 के लिए प्रतिष्ठित राजा राममोहन राय अवॉर्ड के लिए वरिष्ठ पत्रकार व हिन्दू प्रकाशन समूह के चेयरमैन एन. राम को चुना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जेटली से उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया। वहीं ‘देशबंधु’ भोपाल की मुख्य संवाददाता रूबी सरकार और मराठी दैनिक ‘पुढ़ारी’ के राजेश परशुराम जोष्टे को ग्रामीण पत्रकारिता का पुरस्कार दिया गया। जबकि विकास पत्रकारिता का अवॉर्ड ‘केरल कौमुदी’ के उप संपादक वी.एस. राजेश को दिया गया। फोटो पत्रकारिता के लिए ‘राष्ट्रीय सहारा’ के सुभाष पॉल और ‘पंजाब केसरी’ के मिहिर सिंह और कार्टून के लिए ‘नव तेलंगाना’ के लिए पी. नरसिंह को सम्मानित किया गया।

 

 


टैग्स मीडिया प्रेस परिषद सीके प्रसाद राष्ट्रीय प्रेस दिवस
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago