होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रभात खबर बिहार से ला रहा है ‘पंचायतनामा’
प्रभात खबर बिहार से ला रहा है ‘पंचायतनामा’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो प्रभात खबर ग्रामीण क्षेत्र के पाठकों पर आधारित अपना अखबार पंचायतनामा अब बिहार से भी लॉन्च करने जा रहा है। बिहार में इसे पंचायतनामा के संपादक संजय मिश्रा की देखरेख में ही शुरू किया जायेगा। अखबार जून में लॉन्च किया जाएगा इसका विज्ञापन मुख्य संस्करण में छपना शुरू हो गया है। अभी फिलहाल बिहार में इसकी बुकिंग चल रही है। इस टैब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो प्रभात खबर ग्रामीण क्षेत्र के पाठकों पर आधारित अपना अखबार पंचायतनामा अब बिहार से भी लॉन्च करने जा रहा है। बिहार में इसे पंचायतनामा के संपादक संजय मिश्रा की देखरेख में ही शुरू किया जायेगा। अखबार जून में लॉन्च किया जाएगा इसका विज्ञापन मुख्य संस्करण में छपना शुरू हो गया है। अभी फिलहाल बिहार में इसकी बुकिंग चल रही है। इस टैब्लॉयड में पंचायत से संबंधित ख़बर, सूचना और फीचर और पंचायत को मजबूत करने वाले मुद्दों को स्थान दिया जाएगा। मानवेंद्र इसमें बिहार-कॉर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड में इसकी करीब 15 हजार कॉपियां प्रकाशित की जा रही हैं। और इसकी कीमत 12 रूपये रखी गई है। प्रबंधन का कहना है कि राज्य में इसे पाठकों का अच्छा रिसपोंस मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रभात खबर ने पिछले वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों के पाठकों पर फोकस करते हुए रांची से पंचायतनामा नाम से एक पाक्षिक समाचारपत्र को लॉन्च किया है। इस मौके पर हमले बात करते हुए हुए, पंचायतनामा के संपादक, संजय मिश्रा ने हमसे कहा, 32 वर्षों के बाद झारखंड में पंचायत के चुनाव हुए हैं और हमें पता चला है कि 50 हजार से ज्यादा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपने कार्य के बारे में जानकारी नहीं है। इसी से प्रेरित होकर हमने ग्रामीण क्षेत्रों में इस टैब्लॉयड को लॉन्च करने का फैसला किया है। इस टैब्लॉयड में पंचायत से संबंधित ख़बर, सूचना और फीचर और पंचायत कोमजबूत करने वाले मुद्दों को स्थान दिया जाएगा। टैब्लॉयड में पंचायत के कार्यों,मुखिया एवं अन्य सदस्यों को जागरूक करने और सरकारी योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। प्रभात खबर प्रबंधन का मानना है कि मीडिया आम-आदमी में जागरूकता फालने के लिएमहत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पंचायतनामा के माध्यम से हम यही कामकरेंगे। बिहार में नए टैब्लॉयड पंचायतनामा के प्रचार के लिए प्रभात खबर में जोरदार कैंपेन किया जा रहा है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स