होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पटना से प्रभात खबर होगा रीलॉन्च

पटना से प्रभात खबर होगा रीलॉन्च

प्रभात खबर, पटना में अपने कलेवर व तेवर को और धारदार बनाते हुए अपने फीचर सेक्शन की रीलॉन्चिंग करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सभी नए फीचर पेज लाइफ@पटना सेक्शन के साथ इसी महीने में लॉन्च किए जाएंगे। गौरलतब है कि अब तक जो अवसर व रविवारीय जैसे फीचर पुलआउट के रूप में दिए जाते थे, अब उन्हें पुलआउट के रूप में न देकर अखबार के रेगुलर पन्नों में ही ऐड किय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

प्रभात खबर, पटना में अपने कलेवर व तेवर को और धारदार बनाते हुए अपने फीचर सेक्शन की रीलॉन्चिंग करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सभी नए फीचर पेज लाइफ@पटना सेक्शन के साथ इसी महीने में लॉन्च किए जाएंगे। गौरलतब है कि अब तक जो अवसर व रविवारीय जैसे फीचर पुलआउट के रूप में दिए जाते थे, अब उन्हें पुलआउट के रूप में न देकर अखबार के रेगुलर पन्नों में ही ऐड किया जाएगा। बदलाव इस क्रम में रोजाना पेज नं 9 से पेज नंबर 14 तक यानी कुल छह पेज का फीचर दिया जाएगा। जबकि जबकि शनिवार और रविवार को इनकी संख्या 8 पेज का फीचर दिया जाएगा। हालांकि पहले से प्रकाशित हो रहे किसी फीचर पेज को हटाया नहीं गया है, बल्कि उनकी पेज संख्या कम की गई है। बेहतर प्रयोग के तौर पर कुछ नए पन्ने वीकेंड, यंग पैरेंटिंग हैपिनेस, एंटरप्रेन्योरशिप फुरसत, बाल प्रभात जैसे नए फीचर पेजेज जोड़े जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रभात खबर पटना से अपने पाक्षिक टैबलायड अखबार पंचायतनामा को भी इसी महीने लॉन्च करने जा रहा है। बिहार में इसे पंचायतनामा के संपादक संजय मिश्रा की देखरेख में ही शुरू किया जायेगा। इसका विज्ञापन मुख्य संस्करण में छपना शुरू हो गया है। अभी फिलहाल बिहार में इसकी बुकिंग चल रही है। इस टैब्लॉयड में पंचायत से संबंधित ख़बर, सूचना और फीचर और पंचायत को मजबूत करने वाले मुद्दों को स्थान दिया जाएगा। मानवेंद्र इसमें बिहार-कॉर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड में इसकी करीब 15 हजार कॉपियां प्रकाशित की जा रही हैं। और इसकी कीमत 12 रूपये रखी गई है। प्रबंधन का कहना है कि राज्य में इसे पाठकों का अच्छा रिसपोंस मिल रहा है। प्रभात खबर ने पिछले वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों के पाठकों पर फोकस करते हुए रांची से पंचायतनामा नाम से एक पाक्षिक समाचारपत्र को लॉन्च किया है। इस मौके पर हमले बात करते हुए हुए, पंचायतनामा के संपादक, संजय मिश्रा ने हमसे कहा, 32 वर्षों के बाद झारखंड में पंचायत के चुनाव हुए हैं और हमें पता चला है कि 50 हजार से ज्यादा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपने कार्य के बारे में जानकारी नहीं है। इसी से प्रेरित होकर हमने ग्रामीण क्षेत्रों में इस टैब्लॉयड को लॉन्च करने का फैसला किया है। इस टैब्लॉयड में पंचायत से संबंधित ख़बर, सूचना और फीचर और पंचायत कोमजबूत करने वाले मुद्दों को स्थान दिया जाएगा। टैब्लॉयड में पंचायत के कार्यों,मुखिया एवं अन्य सदस्यों को जागरूक करने और सरकारी योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। प्रभात खबर प्रबंधन का मानना है कि मीडिया आम-आदमी में जागरूकता फालने के लिएमहत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पंचायतनामा के माध्यम से हम यही कामकरेंगे। बिहार में नए टैब्लॉयड पंचायतनामा के प्रचार के लिए प्रभात खबर में जोरदार कैंपेन किया जा रहा है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

11 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago