समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो हाल ही में हिंदुस्तान प्रबंधन ने रांची में कई बदलाव किए। पहले मार्केटिंग टीम में कई परिवर्तन हुए उसके बाद अब एडिटोरियल टीम कुछ फेरबदल किए गए हैं। इसी बदलाव के तहत रांची में तैनात मनोरंजन सिंह को अब धनबाद यूनिट का नया स्थानीय संपादक बनाया गया है वहीं धनबाद में संपादकीय का काम देख रहे ओमप्रकाश अश्क को रांची भेजा गया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो