होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी की नई पारी, बने कुलपति

वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी की नई पारी, बने कुलपति

राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में प्रथम कुलपति की नियुक्ति के आदेश जारी किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में प्रथम कुलपति की नियुक्ति के आदेश जारी किया है। 

राज्यपाल सिंह ने राज्य सरकार के परामर्श पर ओम थानवी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है। हाल ही में ओम थानवी ने पत्रिका समूह के सलाहाकार संपादक के तौर पर इस्तीफा दिया था।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी का जन्म 1 अगस्त 1957 को फलोदी, जोधपुर (राजस्थान) में हुआ था। वह नौ वर्षों (1980 से 1989) तक 'राजस्थान पत्रिका' में रहे। इसके बाद चंडीगढ़, फिर दिल्ली में संपादक बने। इसके अतिरिक्त हिंदी दैनिक ‘जनसत्ता’ में भी वे डेढ़ दशक से भी अधिक समय तक संपादक की भूमिका निभा चुके हैं, जिसमें दस साल तक उन्होंने चंडीगढ़ एडिशन का संपादन किया।

बीते वर्ष की शुरुआत उन्होंने अध्यापन के क्षेत्र में भी कदम रखा और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से जुड़ गए थे। उन्हें यहां विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज में बतौर गेस्ट फैकल्टी (विजिटिंग स्कॉलर) की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने हिंदी की साहित्यिक व सांस्कृतिक पत्रिका ‘इतवारी’ का भी संपादन किया है। ओम थानवी की साहित्य, कला, सिनेमा, पर्यावरण, पुरातत्त्व, स्थापत्य और यात्राओं में गहन रुचि है। वह मेक्सिको, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, फिनलैंड, स्वीडन, बेल्जियम, रोमानिया, थाईलैंड, आर्मेनिया, बेलारूस, चीन, ब्राजील, मलेशिया, सिंगापुर, गयाना, त्रिनिदाद व टोबेगो, सूरीनाम, श्रीलंका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की, ग्रीस और क्यूबा आदि अनेक देशों की यात्राएं कर चुके हैं।

ओम थानवी अपने यात्रा संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'मुअनजोदड़ो' से विशेष चर्चा में रहे। थानवी ने अपनी इस पुस्तक में हड़प्पा सभ्यता के गंभीर ऐतिहासिक आयामों को साहित्यिक रूप मे पेश किया। इसके अलावा यात्रा संस्मरणों पर ही आधारित उनकी दो खंडों में संपादित किताब 'अपने-अपने अज्ञेय' व 'सिंधुघाटी की सभ्‍यता' और इतावली विद्वान एल.पी. तेस्सीतोरी और आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अंतर्विरोध पर लिखी ‘लेखमाला’ भी काफी चर्चित रहीं।


 


टैग्स ओम थानवी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago