होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पोस्ट मिलिंद खांडेकर इफेक्ट: ABP न्यूज से गए EP, और भी हो सकते हैं इस्तीफे ...
पोस्ट मिलिंद खांडेकर इफेक्ट: ABP न्यूज से गए EP, और भी हो सकते हैं इस्तीफे ...
एबीपी न्यूज में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत निखिल कुमार दुबे ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया
ब्यूरो ।।
एबीपी न्यूज में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत निखिल कुमार दुबे ने संस्थान को अपना इस्तीफा दे दिया है। वे अब अपनी नई पारी कहां शुरू करेंगे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने यहां 9 जुलाई, 2016 को अपना कार्यभार संभाला था।
बता दें एबीपी न्यूज में ये उनकी दूसरी पारी थी। इससे पहले वे अप्रैल, 2006 से नवंबर 2009 में असोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर पर कार्यरत थे। तब इस चैनल का नाम एबीपी न्यूज की जगह स्टार न्यूज था।
2016 में एबीपी न्यूज जॉइन करने से पहले वे जी न्यूज में असोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। जी न्यूज में वे नवंबर, 2014 में जुड़े थे और जुलाई, 2016 तक रहे।
निखिल कुमार 1995 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद साल 2002 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से मॉसकॉम किया और इसके बाद पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। वे कई बड़े मीडिया घरानों के साथ काम कर चुके हैं। जी न्यूज से पहले वे न्यूज24 में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर पर कार्यरत थे। उन्होंने वे मात्र चार महीनें ही रहे। न्यूज24 में वे इंडिया टीवी से आए थे, तब वे यहां भी असोसिएट एडिटर ही थे।
वे मुंबई में एंडेमॉल प्रॉडक्शन हाउस (Endemol production house) के साथ स्क्रिप्ट राइटर तौर पर भी जुड़े, और यहां रहते हुए उन्होंने ‘पुलिस डायल 100’ के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग की। इसके अलावा उन्होंने आजतक, सहारा समय में काम कर चुके हैं।
टैग्स निखिल कुमार दुबे