होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / निधि दत्त बीबीसी वर्ल्ड न्यूज से जुड़ीं
निधि दत्त बीबीसी वर्ल्ड न्यूज से जुड़ीं
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो बीबीसी वर्ल्ड न्यूज ने निधी दत्त को इंडिया बिजनेस रिपोर्ट कार्यक्रम का प्रस्तोता नियुक्त किया है। यहां ज्वाइन करने के पहले निधी आस्ट्रेलिया नेटर्वक के साथ जुड़ी थी और उसके टेलीविजन, रेडियो और ऑनलाइन नेटर्वक के लिए भारत सहित दक्षिण एशिया की गतिविधों को कवर करती थीं। इसी के साथ वे थामसन रायटर्स में भी काम कर चुकी हैं। निधी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो बीबीसी वर्ल्ड न्यूज ने निधी दत्त को इंडिया बिजनेस रिपोर्ट कार्यक्रम का प्रस्तोता नियुक्त किया है। यहां ज्वाइन करने के पहले निधी आस्ट्रेलिया नेटर्वक के साथ जुड़ी थी और उसके टेलीविजन, रेडियो और ऑनलाइन नेटर्वक के लिए भारत सहित दक्षिण एशिया की गतिविधों को कवर करती थीं। इसी के साथ वे थामसन रायटर्स में भी काम कर चुकी हैं। निधी ने भारत के अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के साथ भी काम किया है। इस नियुक्ति के बारे बीबीसी वर्ल्ड न्यूज बिजनेस प्रोग्राम के एडिटर पीटर इस्टेस ने बताया कि भारत वैश्विक आर्थिक जगत में अब महत्वपूर्ण भूमिका में है। लिहाजा इंडिया बिजनेस प्रोग्राम हमारे लिए बहुत अहमियत रखता है। भारत के विस्तार लेते बजार की गतिविधियों को वैश्विक स्रोताओं तक पहुंचाने में निधी को महारत हासिल है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स