होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ यूं 'मुश्किल' में फंसा कपिल सिब्बल का न्यूज चैनल

कुछ यूं 'मुश्किल' में फंसा कपिल सिब्बल का न्यूज चैनल

नए शुरू होने वाले न्यूज चैनल के सामने तमाम रुकावटें डालने का...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘हार्वेस्ट टीवी’ (Harvest TV) की राह में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। कपिल सिब्बल इस चैनल के प्रमोटर्स में शामिल हैं। इस चैनल को 26 जनवरी को कुछ चुनिंदा डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म जैसे- ‘एयरटेल डिजिटल टीवी’, ’टाटा स्काई’ और ’डेन नेटवर्क्स’ पर लॉन्च किया जा चुका है।  

सिब्बल का आरोप है कि सरकार ने इस चैनल को लॉन्च करने के लिए लाइसेंस नहीं दिया। बाद में लाइसेंस मिला भी तो सरकार अब डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स से कह रही है कि वे इस चैनल को अपने यहां न चलाएं। इस तरह चैनल की राह में तमाम रुकावटें डाली जा रही हैं।

सिब्बल के अनुसार, ‘हम हार्वेस्ट टीवी के नाम से एक चैनल शुरू करने के लिए इसमें पैसा लगा रहे हैं, लेकिन सरकार हमें लाइसेंस नहीं देना चाहती। हालांकि, हमें लाइसेंस तो मिल गया, लेकिन दोपहर में अचानक चैनल का प्रसारण बंद हो गया।’

सिब्बल के अनुसार, ‘सरकार ने टाटा स्काई को इस चैनल को ऑन एयर न करने के लिए कहा है। हम इस बारे में टाटा स्काई को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। समझ में नहीं आता कि कैसे लोगों को बोलने की आजादी नहीं दी जा रही है। किस तरह लोगों को अपनी बात रखने की आजादी नहीं है। आखिर ये हमारे मूल अधिकार हैं।’

गौरतलब है कि इस चैनल का स्वामित्व ‘वीकोन मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग’ (Veecon Media & Broadcasting) के पास है। इस चैनल ने प्राइम टाइम शो के लिए वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त और करण थापर को एंकरिंग की कमान सौंपी है। इस बीच केरल के एक धार्मिक चैनल ने ‘हार्वेस्ट टीवी’ पर उसके नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वर्ष 2011 से चल रहे इस चैनल का आरोप है कि नए चैनल में उसके नाम और लोगो का इस्तेमाल करने के साथ ही समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago