होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Inshorts ने लॉन्च की डिजिटल मैगजीन, इन मायनों में है खास
Inshorts ने लॉन्च की डिजिटल मैगजीन, इन मायनों में है खास
अंग्रेजी न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) ने एक नई पहल करते हुए अपना नया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अंग्रेजी न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) ने एक और नई पहल करते हुए अपना नया एडवर्टाइजमेंट फॉर्मेट ‘डिजिटल मैगजीन’ (Digital Magazine) लॉन्च की है। ‘इनशॉर्ट्स’ को वर्ष 2013 में लॉन्च किया गया था और 200 से ज्यादा एडवर्टाइजर्स अपने कस्टमर्स तक पहुंचने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
अपने एडवर्टाइजिंग फॉर्मेट को खास बनाने के लिए ‘इनशॉर्ट्स’ अब तक ‘Fact Cards’ और ‘HTML Ads’ जैसे एड फॉर्मेट बना चुका है। इसी लाइन पर चलते हुए ‘इनशॉर्ट्स’ का उद्देश्य नए जमाने के ब्रैंड्स को देखते हुए ऐसे और एड फॉर्मेट बनाने पर है। इसलिए ‘इनशॉर्ट्स’ ने अब डिजिटल मैगजीन एड फॉर्मेट लॉन्च किया है, जिसमें विडियो, पोल और जिफ आदि को शामिल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा सके। जिस तरह से लोग अपने पसंदीदा कंटेंट को सोशल मीडिया पर अपने साथियों के साथ साझा करते हैं, उसी तरह इस डिजिटल मैगजीन को भी सोशल मीडिया या वॉट्सऐप पर शेयर किया जा सकता है।
इस बारे में ‘इनशॉर्ट्स’ के को-फाउंडर और सीईओ अजहर इकबाल का कहना है, ‘आजकल ऐड फॉर्मेट में सिर्फ टेक्स्ट का होनी ही काफी नहीं हैं, बल्कि लोगों की पसंद को देखते हुए इसमें विडियो, फोटो आदि भी जरूरी हैं, इसलिए इस एड फॉर्मेट को लॉन्च किया गया है।’ वहीं, ‘इनशॉर्ट्स’ के नेशनल सेल्स हेड पीयूष ठाकुर का कहना है, ‘हमारी कंपनी इंडस्ट्री के लिए नए-नए इनोवेशंस के लिए जानी जाती है। हम यूजर्स और ऐडवर्टाइजर्स दोनों के नजरिये को ध्यान में रखते हुए एड फॉर्मेट तैयार करते हैं।’
टैग्स अजहर इकबाल इनशॉर्ट्स Inshorts डिजिटल मैगजीन पीयूष ठाकुर