होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज 24 पर ‘न्यूज शतक’
न्यूज 24 पर ‘न्यूज शतक’
समाचार4मीडिया.कॉम बीएजी फिल्म्स के हिंदी न्यूज न्यूज चैनल न्यूज24 में एक नए शो 'न्यूज शतक' की शुरुआत की गई है। इस शो में 15 मिनट में सौ खबरें दिखाई जाएंगी। न्यूज 24 का ये नया बुलेटिन देश विदेश से खंगालकर सौ सबसे अहम खबरें दिखाएगा। न्यूज 24 के प्रबंधन ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे शो न्यूज शतक ने दुनिया भर के न्यूज चैनलों के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम बीएजी फिल्म्स के हिंदी न्यूज न्यूज चैनल न्यूज24 में एक नए शो 'न्यूज शतक' की शुरुआत की गई है। इस शो में 15 मिनट में सौ खबरें दिखाई जाएंगी। न्यूज 24 का ये नया बुलेटिन देश विदेश से खंगालकर सौ सबसे अहम खबरें दिखाएगा। न्यूज 24 के प्रबंधन ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे शो न्यूज शतक ने दुनिया भर के न्यूज चैनलों के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। अभी तक एक बुलेटिन में इतनी खबरें किसी भी चैनल ने नहीं दिखाईं। सौ खबरों का कोई बुलेटिन सबसे पहले न्यूज 24 पर ही आया है। ये बुलेटिन खास तौर पर उनके लिए है जो कम वक्त में दिन भर की सारी खबरें देख लेना चाहते हों। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स