होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मार्केट में बड़े ग्रुप के अखबार ने दी दस्तक
मार्केट में बड़े ग्रुप के अखबार ने दी दस्तक
बाजार में ‘द एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) के साप्ताहिक अखबार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘द एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) के साप्ताहिक अखबार ‘संडे नवजीवन’ ने बाजार में दस्तक दे दी है। ‘द एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ ग्रुप की सीनियर एडिटोरियल एडवाइजर और वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने अपने बयान में कहा कि यह अखबार व्यापक जनभावनाओं की आवाज बनेगा। बयान में उन्होंने यह भी कहा, ‘यह आधुनिक, लोकतांत्रिक, न्यायसंगत, निष्पक्ष, उदार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले विचारों का मंच बनेगा।’
वहीं ‘एजेएल’ के चेयरमैन मोतीलाल वोरा ने कहा, ‘संडे नवजीवनअखबार की शुरुआत समूह की एक और उपलब्धि है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही यह अखबार अपनी एक अलग पहचान बना लेगा।’
अखबार के प्रधान संपादक जफर आगा ने कहा, ‘ऐसे समय में जब मुख्यधारा की मीडिया का ज्यादातर वर्ग केवल एक ही तरह के विचार को बढ़ावा देने में लगा हुआ है, ‘संडे नवजीवन’ न केवल हर तरह के विचारों को एक मंच देगा बल्कि वे खबरें भी प्रकाशित करेगा, जिन्हें दूसरे नजरअंदाज कर रहे हैं।’ कंपनी की ओर से हिन्दी में www.navjivanindia.com वेबसाइट भी संचालित की जा रही है, जिसे पिछले साल 28 अगस्त को लॉन्च किया गया था।
अखबार की कीमत 15 रुपए रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने विशेष मेगा ऑफर के तहत पाठकों के लिए एक सबस्क्रिप्शन फॉर्म भी जारी किया है। इस ऑफर के तहत संडे नवजीवन साप्ताहिक के 145 अंकों के लिए पाठक को 2000 रुपए जमा करने होंगे।
इस फॉर्म को भरकर और एकमुश्त सबस्क्रिप्शन राशि जमा करने के बाद पाठक इस अखबार को घर बैठे हासिल कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यह ऑफर निर्धारित समय के लिए मान्य होगा।
सबस्क्रिप्शन फॉर्म डाउनलोड करने और अन्य नियम-शर्तों की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -
https://drive.google.com/file/d/1s-e_SFEMf02HtPNXHgxEtfXjPVtEcT70/edit
टैग्स