होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नीरज वशिष्ठ का अमर उजाला से इस्तीफा, कई संस्थानों में फेरबदल
नीरज वशिष्ठ का अमर उजाला से इस्तीफा, कई संस्थानों में फेरबदल
अमर उजाला के दिल्ली ब्यूरो डेस्क से नीरज वशिष्ठ ने इस्तीफा दे दिया है, वे अपनी नई पारी अहमदाबाद स्थित योग संस्थान से करने जा रहे हैं। वे अमर उजाला से पहले दैनिक जागरण के साथ भी जुड़े रहे हैं। नीरज ने पत्रकारिता की शुरूआत एक लाइफ स्टाइल मैगजींन के साथ की थी। वे अभी नोटिस पर चल रहे हैं। एक माह के बाद वे अपनी नई पारी की शुरूआत अहमदाबाद के वशिष्ठ योग फ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
अमर उजाला के दिल्ली ब्यूरो डेस्क से नीरज वशिष्ठ ने इस्तीफा दे दिया है, वे अपनी नई पारी अहमदाबाद स्थित योग संस्थान से करने जा रहे हैं। वे अमर उजाला से पहले दैनिक जागरण के साथ भी जुड़े रहे हैं। नीरज ने पत्रकारिता की शुरूआत एक लाइफ स्टाइल मैगजींन के साथ की थी। वे अभी नोटिस पर चल रहे हैं। एक माह के बाद वे अपनी नई पारी की शुरूआत अहमदाबाद के वशिष्ठ योग फाउडेंशन के साथ जुड़ रहे हैं। दैनिक जागरण बरेली के सिटी चीफ और सिस्टम इंजीनियर का तबादला कानपुर कर दिया गया है। इन पर आपस में विवाद करने का आरोप है सीजीएम एएन सिंह ने अनुशासनहीनता की कार्यवाही करते हुये दोनों को कानपुर भेज दिया है। वही अमर उजाला देवरिया का ब्यूरोचीफ जनार्दन को बनाया गया है वे इससे पहले बनारस में कार्यरत थे। वही देवरिया में काम कर रहे दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को गोरखपुर यूनिट में भेज दिया गया है। साथ ही गोरखपुर की संपादकीय टीम में और भी कई बदलाव होने बाकी हैं। पत्रकार राजकिशोर सोनी ने बंसल न्यूज के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत की है। उन्हे रायसेन जिला का ब्यूरो प्रमुख बनाया गया है। राज किशोर इससे पहले सहारा समय सहित कई बड़े संस्थानों का हिस्सा रहे हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स