होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मध्यप्रदेश में पत्रिका ने किये बड़े स्तर पर बदलाव, कई संपादक बदले
मध्यप्रदेश में पत्रिका ने किये बड़े स्तर पर बदलाव, कई संपादक बदले
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो मध्यप्रदेश में पत्रिका अखबार ने अपने कई संपादकों की जिम्मेदारियों को बदला है। इसी के साथ कईयों को प्रमोट भी किया है। प्रबंधन का कहना है कि ये बदलाव अखबार को मजबूती देने के लिए किये गये हैं। इंदौर के स्थानीय संपादक अरूण चौहान को प्रमोट करके एमपी स्टेट हेड बना दिया गया है। अब वो राज्य में पत्रिका की जिम्मेदारी संभालेंगे। भ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो मध्यप्रदेश में पत्रिका अखबार ने अपने कई संपादकों की जिम्मेदारियों को बदला है। इसी के साथ कईयों को प्रमोट भी किया है। प्रबंधन का कहना है कि ये बदलाव अखबार को मजबूती देने के लिए किये गये हैं। इंदौर के स्थानीय संपादक अरूण चौहान को प्रमोट करके एमपी स्टेट हेड बना दिया गया है। अब वो राज्य में पत्रिका की जिम्मेदारी संभालेंगे। भोपाल के स्थानीय संपादक विनोद पुरोहित को इंदौर का नया स्थानीय संपादक बनाया गया है। उनकी जगह वरिष्ठ पत्रकार हरीश मलिक को भोपाल का नया संपादक बनाया गया है. हरीश मलिक ग्वालियर के स्थानीय संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। जबलपुर के स्थानीय संपादक सिद्धार्थ भट्ट को ग्वालियर का नया स्थानीय संपादक बनाया गया है. भोपाल में एनई के पद पर कार्यरत धनंजय सिंह को प्रमोट करके जबलपुर का स्थानीय संपादक बनाया गया है. इंदौर में एनई के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे पंकज श्रीवास्तव को धनंजय सिंह की जगह भोपाल में एनई बनाया गया है समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स