होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एमजे अकबर को लेकर अब पत्रकार संगठनों ने दिया ये बयान...
एमजे अकबर को लेकर अब पत्रकार संगठनों ने दिया ये बयान...
यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर इस्तीफा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में अब ‘#MeToo’ कैंपेन के समर्थन में देश की कई मीडिया संगठनों ने एक साथ अपनी आवाज बुलंद कर दी है। सोमवार को मीडिया संगठनों ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ सभी आरोपों में निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि उन्हें जांच पूरी होने तक अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इन मीडिया संस्थानों में इंडियन वीमेंस प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी), ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया', ‘प्रेस एसोसिएशन' और ‘साउथ एशियन वीमन इन मीडिया' शामिल है। इन्होंने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि अकबर, सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं और उनके जवाब में वह जिम्मेदारी झलकनी चाहिए जो उन पर है।
संयुक्त बयान में कहा गया, ‘यहां हस्ताक्षर करने वाले पत्रकार संगठन मीडिया में यौन उत्पीड़न की अत्यधिक शिकायतों को लेकर बहुत चिंतित हैं।' उन्होंने कहा, ‘हम समझते हैं कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न चिंताजनक है और मीडिया संस्थान और प्रबंधन ऐसी प्रणाली बनाने में नाकाम रहे, जो यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर सामान्य तरीके से ध्यान दे पातीं।'
इस संगठनों ने कहा कि इस मामले में अकबर को तब तक अपने पद से हट जाना चाहिए, जब तक उनके खिलाफ जांच न पूरी हो जाए, क्योंकि वह अपने पद के प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच कार्य को प्रभावित कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर चल रहे ‘#MeToo’ कैंपेन के तहत 10 महिला पत्रकारों ने अकबर के खिलाफ यौन कदाचार के आरोप लगाए हैं। विदेश राज्य मंत्री अकबर ने आरोपों को खारिज करते हुए सोमवार को पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ निजी आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।
टैग्स मीडिया संगठन एमजे अकबर