होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली से लॉन्च हुआ अंग्रेजी दैनिक, ‘मिलेनियम पोस्ट’, अगला पड़ाव लखनऊ

दिल्ली से लॉन्च हुआ अंग्रेजी दैनिक, ‘मिलेनियम पोस्ट’, अगला पड़ाव लखनऊ

आरिफ खान मंसूरी, समाचार4मीडिया.कॉम पॉयनियर के पूर्व वाइस चेयरमैन और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, दरबार गांगुली ने अपना अंग्रेजी दैनिक, मिलिनियम पोस्ट दिल्ली से आज लॉन्च कर दिया है। समाचार4मीडिया से बात करते हुए अखबार के चीफ जनरल मैनेजर, महमूद अहमद ने बताया कि मिलेनियम पोस्ट वर्ष 2005 से चल रहा है। दरबार गांगुली की कंपनी, फ्रंटरॉ मीडिया ने इस अख़ब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

आरिफ खान मंसूरी, समाचार4मीडिया.कॉम पॉयनियर के पूर्व वाइस चेयरमैन और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, दरबार गांगुली ने अपना अंग्रेजी दैनिक, मिलिनियम पोस्ट दिल्ली से आज लॉन्च कर दिया है। समाचार4मीडिया से बात करते हुए अखबार के चीफ जनरल मैनेजर, महमूद अहमद ने बताया कि मिलेनियम पोस्ट वर्ष 2005 से चल रहा है। दरबार गांगुली की कंपनी, फ्रंटरॉ मीडिया ने इस अख़बार को टेकऑवर करके रिलॉन्च किया है। हम लोगों ने आज इस अख़बार की शुरुआत की है। भविष्य के योजनाओं के बारे में महमूद का कहना है कि हम लोग दिल्ली के बाद, इस अखबार को लखनऊ से शुरू करने वाले हैं। और आने वाले दो वर्षों में हम लोग भुवनेश्वर, रांची और चंडीगढ़ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके होंगे। इस अखबार की शुरुआत 75 हजार कॉपियों के साथ की गई है जिसमें करीब 10 हजार सब्सक्राइबर हैं। इसकी कीमत तीन रूपये रखी गई है। 16 पेज के इस रंगीन अखबार में समाज के हर एक पहलू को जगह दी गई है। इसमें रीजनल खबरों को नेशनल खबरों की तुलना में ज्यादा तवज्जों दी जायेगी। इसका कंटेंट आम लोगों के सरोकार से जुड़ा हुआ होगा। जिसमें राजनीति, खेल, कॉरपोरेट्स, शिक्षा, ब्यूरोक्रसी, इंटरनेशनल गतिविधियां, कला और साहित्य से संबंधित ख़बरें होंगी। नो हाफ ट्रुथ; टैगलाइन के साथ इस अखबार का दिल्ली एडिशन दिल्ली सहित पूरे एनसीआर गाज़ियाबाद, नोएड़ा, फरीदाबाद और गुड़गांव में उपलब्ध होगा। अखबार के एडिटर-इन-चीफ और एमडी की भूमिका दरबार गांगुली, संपादक की भूमिका दिपायन हल्दर और चीफ जनरल मैनेजर की भूमिक महमूद अहमद निभा रहे हैं। गौरतलब है कि दरबार गांगुली ने सितंबर 2011 में, पॉयनियर छोड़ा था। इन्होंने 15 साल तक पॉयनियर के साथ काम किया है। ये सीएमवाईके प्रिंटटेक के डायरेक्टर और ग्रुप के वाइस चेयरमैन एंड ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे थे। नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन, राणा सोमे अखबार के एडवाइजरी बोर्ड में बतौर चेयरमैन और कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन, पार्थो भट्टाचार्य भी इसके बोर्ड ऑफ मेंबर में शामिल हैं समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago