होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनावों को लेकर मैराथन मीटिंग में होगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के इन दावों-वादों की पड़ताल
चुनावों को लेकर मैराथन मीटिंग में होगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के इन दावों-वादों की पड़ताल
चुनाव आयोग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के कन्ट्रीहेड्स की मैराथन बैठक आज...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
चुनाव आयोग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के कन्ट्रीहेड्स की मैराथन बैठक आज है। इस मीटिंग को मैराथन इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि ये सुबह साढ़े दस बजे से शाम 5 बजे तक कई सत्र में चलेगी। अलग-अलग कई मुद्दों पर अलग-अलग सत्र में चर्चा की जाएगी।
ट्विटर, वॉट्सऐर, टिकटॉक, गूगल और फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया कंपनियों के आला अधिकारी तो चुनाव आयोग अधिकारियों के साथ इस मीटिंग में हैं ही, प्रशासनिक और तकनीकी विशेषज्ञ भी चुनाव आयोग की मदद के लिए इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे।
इस मीटिंग में तीन मुख्य मुद्दों पर विचार किया जाएगा। इन कंपनियों ने पिछले साल अपने अपने प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट्स को हटाने के अलावा इसे नियंत्रित करने के कारगर उपाय के वादों और दावे पर अमल कहां तक हुआ? सभी प्लेटफॉर्म्स ने आयोग से वादा किया था कि भारत मे ग्रीवांस रिड्रेसल के लिए नोडल अफसर और उनकी अलग टीम होगी। उसका क्या हुआ? और फ़र्ज़ी और अफवाह या नफरत फैलाने वाली खबरों की सचाई की पड़ताल करने की रणनीति पर क्या प्रगति है?
इस बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित तीनों आयुक्तों के अलावा सभी तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि ये मीटिंग कुछ बड़े फैसले लेकर आएगी।
टैग्स चुनाव आयोग बैठक मीटिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स