होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विजय दर्डा की किताब के लोकार्पण के मौके पर मीडिया और राजनीति के संबंधो पर चर्चा
विजय दर्डा की किताब के लोकार्पण के मौके पर मीडिया और राजनीति के संबंधो पर चर्चा
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो भारतीय राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित किताब 'स्ट्रेट थॉट्स' का बुधवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया। राज्यसभा सदस्य व लोकमत मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन विजय दर्डा की लिखी इस किताब को एक साथ हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी भाषाओं में लोकार्पित किया गया। किताब का लोकार्पण राज्यसभा स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो भारतीय राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित किताब 'स्ट्रेट थॉट्स' का बुधवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया। राज्यसभा सदस्य व लोकमत मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन विजय दर्डा की लिखी इस किताब को एक साथ हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी भाषाओं में लोकार्पित किया गया। किताब का लोकार्पण राज्यसभा सदस्यों अरुण जेटली, लालू प्रसाद यादव, मणिशंकर अय्यर, सीताराम येचुरी व एचके दुआ ने किया। भारतीय राजनीति के कई प्रमुख नेताओं और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अखबार में छपे लेखों को इस किताब में संग्रहित किया गया है। इस अवसर पर दर्डा ने कहा कि मेरी कोशिश है कि पाठक इस किताब के माध्यम संसद के बाहर और अंदर के सच को औपचारिक रूप से जान सकें। मैने आम जनता से जुड़ी सोच को कलमबद्ध करने की विनम्र कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मेरी पहचान पत्रकार के रूप में हो अथवा राजनीतिक रूप में, पर मेरा प्रयास यही रहा कि आम भारतीय मन ही मेरे कलम की स्याही बनकर कागज पर शब्दों के जरिए उतरे। कार्यक्रम में किताब के लोकार्पण के बाद मीडिया और राजनीति के आपसी संबंध पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। परिचर्चा में अरुण जेटली ने कहा कि राजनेताओं को निशाना बनाना मीडिया के लिए आसान है, जबकी मीडिया की लापरवाही पर कोई कुछ नहीं बोल पाता। जबकि, मणिश्ंकर अय्यर ने कहा कि नेता अपने प्रचार के लिए मीडिया को अपना सबसे बड़ा हथियार मानते है। वहीं, मीडिया उन बातों को ज्यादा तूल देती है जो नेताओं के इमेज को खराब करे। इस अवसर पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मीडिया की खिंचाई की मीडिया घरानों पर आरोप लगाया कि वे सरकार के खिलाफ कभी नहीं लिखते क्योंकि उन्हें अपना कारोबार चलाना होता है। सीताराम येचुरी ने अय्यर का समर्थन किया। काग्रेंस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि मीडिया उन्हीं कुछ लोगों को बार-बार दिखाता है जो राजनीति का बुरा पक्ष हैं। ऐसे में युवाओं में यह संदेश जाता है कि सारे ही नेता गलत हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स