होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यौन शोषण का मास्टरमाइंड निकला 3 अखबारों का मालिक...

यौन शोषण का मास्टरमाइंड निकला 3 अखबारों का मालिक...

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में हुए यौन शोषण मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में हुए यौन शोषण मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में ब्रजेश ठाकुर नाम के जिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वह दरअसल हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में प्रकाशित होने वाले तीन अखबारों का मालिक है। उस पर इन अखबारों की कुछ प्रतियां छपवाकर बड़े-बड़े सरकारी विज्ञापन पाने में कामयाब होने का भी आरोप लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रजेश तीन अखबारों मुजफ्फरपुर से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘प्रात: कमल’, पटना से प्रकाशित एक अंग्रेजी अखबार ‘न्यूज नेक्स्ट’ और समस्तीपुर जिला से उर्दू में प्रकाशित एक अखबार ‘हालात-ए-बिहार’ से प्रत्यक्ष या परोक्ष से जुडा हुआ है।

ब्रजेश ठाकुर के अखबार ‘प्रातः कमल’ की हर रोज कुल 300 कॉपी छपा करती थीं, लेकिन उसने अखबार का सर्कुलेशन 60 हजार से ज्यादा का बताया हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रातः कमल अखबार को बिहार सरकार से सालाना 30 लाख रुपए का विज्ञापन मिलता था।

जांच टीम के मानें तो, ठाकुर के इस अखबार में काम करने के लिए न तो पर्याप्त स्टाफ था और ना ही अच्छी प्रिंटिंग मशीन। तीनों अखबारों में केवल कंप्यूटर ऑपरेटर, समाचार संपादक, ब्रजेश ठाकुर की बेटी निकिता आनंद और बेटे राहुल आनंद ही काम कर रहे थे। तीनों ही अखबार उसी परिसर में छपते थे, जिसमें शेल्टर होम चल रहा था।

बता दें कि ब्रजेश ने प्रात: कमल में अपना नाम विशेष संवाददाता के तौर पर रजिस्टर किया हुआ है, उसके बेटे राहुल आनंद न्यूज नेक्स्ट के संवाददाता और हलात-ए-बिहार के संवाददाता के रूप में एक शाईस्ता परवीन तथा संपादक के रूप में रामशंकर सिंह का नाम दर्शाया गया है। ब्रजेश को पीआईबी और राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) दोनों से मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा प्राप्त था, जो कि उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनकी मान्यता दोनों जगहों से रद्द कर दी गई।

गौरतलब है कि ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और उनके पिता राधामोहन ठाकुर ने साल 1982 में मुजफ्फरपुर से हिंदी अखबार 'प्रातः कमल' की शुरुआत की थी। पिता की मौत के बाद यह अखबार ब्रजेश ठाकुर ने संभाल लिया। इस दौरान प्रॉपर्टी और राजनीति के क्षेत्र में भी ब्रजेश ठाकुर ने हाथ आजमाया। साल 1993 में ब्रजेश ठाकुर आनंद मोहन की पार्टी बिहार पीपल्स पार्टी में शामिल हो गया। यहां से उसने आनंद मोहन के जरिए आरजेडी और जेडीयू में पैठ बनाई। ब्रजेश मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुका है, जिसमें उसे लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा।साल 2012 में ब्रजेश ठाकुर ने न्यूज नेक्स्ट नाम से अंग्रेजी अखबार शुरू किया। साल 2013 में उसने सेवा संकल्प एवं विकास समिति नाम से एनजीओ बनाया और इसी एनजीओ के जरिए उसने बालिका गृह की शुरुआत की। बिहार सरकार ने इस एनजीओ को बालिक गृह के अलावा कई और भी काम सौंपे थे। एनजीओ को बालिका गृह, वृद्धाश्रम, अल्पावास गृह, स्वाधार गृह और खुला आश्रम चलाने के लिए बिहार सरकार हर साल 1 करोड़ रुपए देती थी। इसी बीच ठाकुर ने उर्दू अखबार हालात-ए-बिहार की शुरुआत भी की।

 


टैग्स अखबार मीडिया ब्रजेश ठाकुर प्रात: कमल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago