होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ इस तरह लोगों की आंखों में धूल झोंक रहा था अवॉर्ड विनिंग पत्रकार

कुछ इस तरह लोगों की आंखों में धूल झोंक रहा था अवॉर्ड विनिंग पत्रकार

छह सालों से एक पत्रकार लोगों की आंखों में धूल झोंकने में लगा हुआ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

फेक न्यूज का मामला इन दिनों सुर्खियों में हैं। सभी इस चुनौती से जूझने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी पत्रकार हैं जो फेक न्यूज पब्लिश कर लोगों की आंखों में धूल भी झोंक रहे हैं।

ऐसे ही जर्मनी के एक पत्रकार रिलोटियस का मामला सामने आया है। 33 वर्षीय यह अवॉर्ड विनिंग पत्रकार कई सालों से फेक स्टोरी पब्लिश कर रहा था। उसने प्रिंट और मैगजीन में 60 में से लगभग 14 फेक स्टोरी पब्लिश की थीं। वह फेक स्टोरी की कहानियों को खुद ही गढ़ता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जर्मनी की वीकली मैगजीन डेर स्पीगल ने बुधवार को अपने इस पत्रकार को नौकरी से निकाल दिया है। स्पीगल ने चेतावनी जारी की है कि पत्रकार की इस हरकत से अन्य आउटलेट भी प्रभावित हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलोटियस इस मैगजीन के लिए पिछले छह सालों से लिख रहा था। उसने 2014 में सीएनएन जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड समेत कई पुरस्कार जीते हैं। इस महीने की शुरुआत में ही उसे एक सीरियाई लड़के पर स्टोरी कवर करने को लेकर जर्मन रिपोर्टर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए भी नामित किया गया था।

यह मामला तब सामने आया, जब यूएस-मैक्सिकन सीमा पर उनके साथ काम करने वाली एक सहयोगी ने स्टोरी की कुछ डिटेल्स पर संदेह जताया। उसके बाद रिपोर्टरों ने स्टोरी के दो तथ्यों को ट्रैक किया,​ जिसे नवंबर में पब्लिश किया गया था। दोनों तथ्यों की जांच के बाद यह सच्चाई सामने आई।


टैग्स पत्रकार
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago