होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़े TV नेटवर्क के CEO ने दिया इस्तीफा...

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़े TV नेटवर्क के CEO ने दिया इस्तीफा...

यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

अमेरिकी टेलिविजन नेटवर्क सीबीएस के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लेस्ली मूनवेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 

अंग्रेजी दैनिक वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने रविवार देर शाम एक बयान में यह घोषणा की। बयान में कहा गया कि सीबीएस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जोसेफ इयानिएल्लो अंतिरम सीईओ और चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी मूनवेस के स्थाई विकल्प की तलाश कर रही है। इस घोषणा के साथ मूनवेस का 20 साल के कार्यकाल का अंत हो गया। 

कंपनी का कहना है कि मीटू (MeToo) कैंपेन के लिए दान किए जाने वाले पैसे मूनवेस के बकाए से काटे जा सकते हैं, क्योंकि जिस वक्त मूनवेस ने कंपनी के चेयरमैन व सीईओ पद से हटने का ऐलान किया, उसके कुछ देर बाद ही मूनवेस और कंपनी मीटू कैंपेन के लिए 20 मिलियन डॉलर (145 करोड़ रु.) देने वाले थे। 

कंपनी के मुताबिक, मूनवेस पर लगे आरोपों की एक लॉ फर्म द्वारा जांच कराई जा रही है। फिलहाल उन्हें नौकरी छोड़ने के बाद मिलने वाली किसी भी तरह की रकम नहीं मिलेगी। भविष्य में मिलने वाले फायदे का फैसला भी रिपोर्ट के आधार पर होगा। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, नौकरी छोड़ने के बाद मूनवेस को मिलने वाली रकम 100 से 180 मिलियन डॉलर (1305 करोड़ रु.) थी। जांच होने तक उन्हें किसी तरह का बोनस भी नहीं मिलेगा। 

गौरतलब है कि मीटू (MeToo) कैंपेन के तहत महिलाओं ने मूनवेस पर जुलाई में यौन शोषण के आरोप लगाए थे। आरोप लगने के पहले तक मूनवेस का हॉलिवुड में भी काफी सम्मान था। न्यूयॉर्कर मैगजीन ने दो लेख (27 जुलाई व 9 सितंबर को) छापे थे, जिसमें 12 महिलाओं ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद बोर्ड ने मामले की जांच के लिए बाहरी वकीलों को रखा और उन्हें पद से हटाने संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गई। 

बता दें कि जेसिका पेलिंगटन नामक महिला ने पुलित्जर पुरस्कार विजेता जर्नलिस्ट रोनेन फैरो को मूनवेस द्वारा किए शोषण के बारे में बताया था। बाद में फैरो ने आरोपों पर आधारित लेख को न्यूयॉर्कर मैगजीन में छापा। फैरो ने ही हॉलिवुड के जाने-माने प्रड्यूसर हार्वे वीनस्टीन के महिलाओं के साथ किए यौन शोषण खुलासा किया था। इसके बाद ही महिलाओं ने मीटू कैंपेन (खुद के साथ हुए शोषण) चलाया था। मूनवेस ने 1995 में सीबीएस टेलिविजन जॉइन किया था। उनकी टीम ने कई हिट शो बनाए। 1998 में कंपनी ने उन्हें सीईओ और 2003 में चेयरमैन बना दिया।

 

 

 


टैग्स अमेरिकी टेलिविजन नेटवर्क सीबीएस लेस्ली मूनवेस यौन उत्पीड़न इस्तीफा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago